जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पूर्व अध्यक्ष ने सरकार से मांगी सुरक्षा , पार्टी के पदाधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पूर्व अध्यक्ष ने सरकार से मांगी सुरक्षा , पार्टी के पदाधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप
भोपाल 31 मई 2023 - डिंडौरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने सरकार से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने पार्टी के इंटरनेट मीडिया विभाग पर उनकी चरित्र हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे और मेरे परिवार की सुरक्षा को खतरा है।

उन्‍होंंने सुबह गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा से शुक्ला ने बात की और देर शाम उनके पिता ब्रज बिहारी शुक्ला और पत्नी मनीषा शुक्ला बच्चों को लेकर भोपाल पहुंचे और कांग्रेस के मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की। उधर, मध्‍य प्रदेश कांग्रेस ने इसे पार्टी नेताओं को बदनाम करने का भाजपा का षड्यंत्र बताया।

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस ने पिछले दिनों डिंडौरी , आलीराजपुर और विदिशा के जिला अध्यक्ष बदले थे। डिंडौरी जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर पार्टी को कंपनी की तरह चलाने का आरोप लगाया था। इसे अनुशासनहीनता बताकर उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। मंगलवार को शुक्ला ने गृह मंत्री को फोन पर बताया कि मेरी चरित्र हत्या की जा रही है। यह प्रचारित किया जा रहा है कि मुझे अप्रैल-मई में भोपाल में पुलिस ने पकड़ा था। ये बड़े लोग हैं, कुछ भी कर सकते हैं।

देर शाम शुक्ला के पिता और पत्नी बच्चों के साथ गृह मंत्री के आवास पहुंचे और कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी सहित अन्य के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने का आवेदन दिया।

मध्‍य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने इस घटनाक्रम पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ कार्यकर्ताओं का विश्वास जीत नहीं पा रहे हैं, जनता का कैसे जीतेंगे। यह शर्म का विषय है कि एक जिला अध्यक्ष रहा व्यक्ति पार्टी नेताओं से अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए गृह मंत्री से गुहार लगाए।

उधर, कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने इसे भाजपा का षड्यंत्र बताते हुए कहा कि मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं पर जनता समझदार है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH