नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री हुए सड़क हादसे का शिकार , निजी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री हुए सड़क हादसे का शिकार , निजी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
ग्वालियर 30 मई 2023 - मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एक सड़क हादसे में घायल हो गए है। ये हादसा ग्वालियर - इटावा हाइवे पर मालनपुर के पास हुआ है। बताया गया है कि उनकी कार एक टैक्टर ट्राली से जा टकराई है।

रतलाम जिले के प्रभारी और मप्र के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया को इलाज के लिए ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में काफी चोटें आई हैं। बता दें कि ओपीएस भदौरिया भिंड की मेहगांव विधानसभा से विधायक है और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

सड़क हादसे में घायल हुए प्रदेश के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया को लेकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया है। उन्होंने मंत्री भदौरिया के जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की है।

जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया का इलाज ग्वालियर के बिरला अस्पताल में चल रहा है। उनका इलाज अस्पताल के न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. विपुल अग्रवाल कर रहे हैं। बताया गया है कि सड़क हादसे में राज्यमंत्री भदौरिया के सिर में हल्की चोटें लगी हैं और खून भी निकला है।

इस चोट का उनके दिमाग पर कोई असर नहीं दिखाई दिया है उनकी आवश्यक सभी जांच की जा रही है फिलहाल वे बातचीत भी कर रहे हैं। हाथ पैरों में भी गंभीर चोट नहीं होने की खबर बताई गई है।

सड़क हादसे में घायल हुए ओपीएस भदौरिया को फिलहाल डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके सिर और पैर में चोटें जरूर है मगर किसी भी प्रकार की गंभीर चोट होने की बात नहीं सामने आई है। इस सड़क हादसे में मंत्री भदौरिया का सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH