जीजा का करतूत , साली को भूत का डर दिखा कर 08 महीने तक करता रहा रेप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जीजा का करतूत , साली को भूत का डर दिखा कर 08 महीने तक करता रहा रेप
सीहोर 30 मई 2023 - मध्य प्रदेश में रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। एक तांत्रिक जीजा अपनी साली का पिछले 8 महीने से रेप कर रहा था। दरअसल, सीहोर जिले में एक शख्स ने रिश्ते में लगने वाली अपनी साली से कहा कि तेरे अंदर भूत है। अगर तूझे मुक्ति चाहिए तो मेरे साथ संबंध बनाना होगा। मुक्ति का झांसा दे और भूत-प्रेत का डर दिख आरोपी अपनी साली का 8 महीनों तक रेप करता रहा।

बुधनी थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि उसका जीजा उसे धमकी देते पिछले 8 महीनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने पुलिस थाने में इस हैवानियत की पूरी कहानी सुनाई।

मौसी की बेटी यानी युवती की मौसेरी बहन की पहचान अंजनी नाहर के रूप में हुई है। युवती ने बताया कि उसकी बहन अंजनी नाहर का पति कुलदीप नाहर तांत्रिक है। बहन के घर गई युवती की तबीयत कुछ दिनों बाद खराब हो गई। उसे बार-बार चक्कर आने लगे। इसके बाद युवती का जीजा कुलदीप उसे एक दरगाह में ले गया।

तांत्रिक कुलदीप ने युवती से कहा कि तेरे अंदर भूत का वास हो गया है। इसका असर तेरे परिवार पर भी पड़ रहा है। अगर तू इससे मुक्त होना चाहती है तो तुझे मेरे साथ संबंध बनाना होगा। पीड़िता ने बताया कि उसी रात उसके जीजा ने जबरन उसका मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद लगातार वह भूत-प्रेत का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसका जीजा उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। पीड़िता के मुताबिक, करीब 8 महीने तक तांत्रिक जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके पीड़िता और उसकी मां बुधनी थाने पहुंच कर शिका कराईं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बुधनी थाना प्रभारी विकास खींची ने बताया कि 26 मई पीड़िता अपनी मां के साथ थाने आई थी। पीड़िता ने अपने जीजा पर आरोप लगाया है कि भूत-प्रेत निकालने के बहाने उसने जबरन धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है, उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH