नहाते वक्त नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत , काफी मसक्कत के बाद निकाले गए शव

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नहाते वक्त नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत , काफी मसक्कत के बाद निकाले गए शव
सीहोर 29 मई 2023 - सोमवार की सुबह अपने रिश्तेदार के यहां आए रायसेन जिले के तीन युवक माथनी से जहाजपुरा स्थित नर्मदा तट पर नहाने पहुंचे, तो नहाते समय गहराई में जाने से डूब गए, जब मौके पर पहुंची पुलिस को युवक नजर नहीं आए तो स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद नदी में बने एक ही गड्ढे में तीनों के शव मिले, जिन्हें पुलिस ने वाहन से रेहटी अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को सौरभ नागर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम दिवटिया, प्रियांशु नागर उम्र 19 वर्ष निवासी औबेदुल्लागंज और हर्ष नागर उम्र 19 वर्ष निवासी इटाया अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जो सोमवार को माथनी के दो युवकों के साथ सुबह दस बजे जहाजपुरा स्थित नर्मदा घाट पर नहाने पहुंचे थे, जहां तीनों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है जब एक युवक डूबने लगा तो उसके साथ आए दो युवक उसे बचाने लगे, लेकिन पानी में गहराई अधिक होने के कारण एक-दूसरे को बचाने में तीनों डूब गए, यह देख माथनी के उनके साथ नहाने आए दो युवकों ने आसपास लोगों को आवाज दी तो स्थानीय लोग पानी में कूंद कर उन्हें ढूंढने लगे।

मौके पर सलकनपुर थाना प्रभारी पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया, लेेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने तीनों को ढूंढ निकाला, पर तीनों की मौत हो चुकी थी, जिसको रेहटी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सुबह दस बजे जब जहाजपुरा घाट पर तीन युवकों के डूबने की सूचना मिली तो जहाजुपरा सरपंच सहित बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए, वहीं बाद में पता चला कि युवक माथनी ग्राम के हैं, तो वहां के लोगों का भी जमावड़ा लग गया।

जहाजपुरा के सरपंच अर्जुन गौर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर सलकनपुर चौकी प्रभारी कमलेश चौहान को घटना की सूचना दी, वहीं घाट पर मौजूद यशवंत गौर व मुकेश गौर दोनो भाई सहित स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर युवकों की तलाश शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने आते ही एनडीआरएफ की टीम को बुलाया, लेकिन वह करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची, जब तक स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों के शव तलास लिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH