रतनपुर दुष्कर्म पीड़िता की माँ को मिली जमानत , हिन्दू संगठनों में खुशी की लहर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रतनपुर दुष्कर्म पीड़िता की माँ को मिली जमानत , हिन्दू संगठनों में खुशी की लहर
बिलासपुर 29 मई 2023 -  बिलासपुर से बड़ी खबर है। रेप पीडिता की मां को साजिश के तहत जेल भेजे जाने के मामले में बड़ी अपडेट है। कोर्ट से रेप पीड़िता की मां को बेल मिल गयी है। आपको बता दें कि इस मामले में रतनपुर में काफी विवाद गहरा गया था। मामले में टीआई को जहां हटाने का आदेश दिया गया था, वहीं एसपी संतोष सिंह ने इस मामले में जांच के आदेश भी दिये थे। हिंदूवादी संगठनों ने इस मामले को लेकर खूब हंगामा किया था। पिछले 9 दिनों से हिंदूवादी संगठन और ब्राम्हण समाज के लोग पीड़िता की माँ को रिहा करने की मांग कर रहे थे।

आपको बता दें कि रेप पीड़िता की मां पर 19 मई को थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गयी और फिर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसी दिन महिला को जेल भी भेज दिया गया था। महिला को अपना पक्ष रखने तक का मौका नहीं दिया गया। जिस महिला को गिरफ्तार किया गया, उसकी बेटी ने एक युवक पर रेप का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि रेप केस के बदले ही पीड़िता की मां को साजिश के तहत फंसाया गया।

इस घटना में पीड़िता का भी बयान आया था, जिसमें युवती ने कहा था कि  केस दर्ज कराने के बाद से उन्हें डराया-धमकाया गया। इसके साथ ही पैसों की लालच देकर समझौता कराने की कोशिश की गई। लेकिन, हम लोग तैयार नहीं हुए, तब TI के साथ मिलकर मां पर झूठे आरोप लगाकर केस बना दिया गया है। इस मामले में पुलिस और आरोपी के परिवार वाले मिले हुए हैं। हम गरीब हैं, हमारा कोई नहीं है। इसलिए इस तरह से साजिश रची गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH