छत्तीसगढ़ - मनचले युवक से परेशान होकर फैशन डिजाइनर ने की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

दुर्ग , 29/05/2023 11:15:06 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मनचले युवक से परेशान होकर फैशन डिजाइनर ने की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
दुर्ग 29 मई 2023 - फैशन डिजाइनर ने आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि उसे एक युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था, जिसकी वजह से वो तनाव में चल रही थी। फैशन डिजाइनर का नाम आकांक्षा अहिरवार है, भिलाई कल्याण कॉलेज से ग्रेजुएशन की स्टूडेंट थी। घटना भट्ठी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आकांक्षा अपनी मां , दो बहन और एक भाई के साथ टाउनशिप में सेक्टर 4 सड़क नंबर 7 में रहती थी। जबकि पिता पिछले 20 साल से गायब हैं। जानकारी के मुताबिक कल्याण कालेज में बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा आकांक्षा पिछले काफी दिनों से परेशान थी। वो पेशे से फैशन डिजाइनिंग भी करती थी। इस मामले में पुलिस को परिजनों ने बताया, आकांक्षा को कुछ समय से उसे एक लड़का परेशान कर रहा था।

उसने उसके बारे में अधिक जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उसको लेकर वो परेशान थी। घरवालों को भी नहीं पता था कि वो इतनी मानसिक तनाव में आएगी की ऐसा कदम उठा लेगी।इधर घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक आकांक्षा के घर में उसकी मां , दो बहन और एक भाई है। दो छोटी बहन 12वीं और उससे छोटी तनुष्का 10वीं की परीक्षा पास कर चुकी है।

उसका भाई प्राइवेट काम करता है। आकांक्षा के पिता पुलिस विभाग से रिटायर हैं और हत्या के मामले में पिछले 20 साल से फरार हैं। पुलिस के मुताबिक आज सुबह 11.30 बजे उसके कमरे में उसकी लाश फंदे से झूलती हुई मिली। फिलहाल भट्ठी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..

छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द

छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप

देश मे कॉकरोच जनता पार्टी का जबरजस्त भौकाल, भारत में कॉकरोच X अकाउंट ब्लॉक 

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1

छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..

नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH