रतनपुर कांड - जाँच टीम ने SP को सौंपी रिपोर्ट , अब रिपोर्ट के आधार पर होगी दोषी के खिलाफ कार्यवाही

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रतनपुर कांड - जाँच टीम ने SP को सौंपी रिपोर्ट , अब रिपोर्ट के आधार पर होगी दोषी के खिलाफ कार्यवाही
बिलासपुर 29 मई 2023 - रतनपुर थाने में एक रेप पीड़िता की मां के खिलाफ एक बालक के यौन शोषण का FIR दर्ज करने के मामले में जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई है। बता दे कि बीते 19 मई को रतनपुर पुलिस ने एक 46 वर्षीय पति खो चुकी महिला के विरुद्ध 10 साल के बालक के साथ अप्राकृतिक यौन कृत्य करने का अपराध दर्ज किया था। महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था और उसी दिन उसे कोर्ट में पेश कर दिया था, जहां से वह जेल भेज दी गई थी। लोगों को जब यह जानकारी मिली कि महिला की नाबालिग बेटी के साथ कथित पीड़ित बालक के मामा आफताब मोहम्मद ने रेप किया था और उसे जेल भी भेजा गया था तब लोगों में रोष फैल गया।

आरोपी महिला की बेटी ने भी वीडियो जारी कर बताया कि उसे व उसकी मां को रेप के आरोपी ने पहले बयान बदलने के लिए प्रलोभन दिया और नहीं देने पर फंसाने की धमकी दी थी। मां के खिलाफ साजिश रखी गई, जिसमें थाना प्रभारी शामिल है। इसके अगले दिन हिंदू संगठनों ने रतनपुर थाने का घेराव कर दिया और थानेदार कृष्णकांत सिंह को निलंबित करने की मांग की। 

कार्रवाई नहीं होने पर अगले दिन रतनपुर बंद कराया गया था जिसमें कई संगठन शामिल थे। इसी दिन SP ने रतनपुर थानेदार को लाइन अटैच कर दिया और ASP ग्रामीण राहुल देव के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई। इस टीम को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश SP ने दिया था यह रिपोर्ट सौंप दी गई है। 

रेप के आरोपी आफताब मोहम्मद का चाचा हकीम मोहम्मद भाजपा से पार्षद है। आरोप लगाया जा रहा है कि महिला को फंसाने के लिए उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया। रतनपुर के पार्षदों के बीच आरोपी आफताब के चरित्रवान होने का सर्टिफिकेट देने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। यह घटना सामने आने के बाद उसे पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH