आश्रम के पुजारी बाबा गरीबदास की बेरहमी से हत्या , हाथ और पैर बांधे फिर मुंह में टार्च डाल कर दबाया गला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आश्रम के पुजारी बाबा गरीबदास की बेरहमी से हत्या , हाथ और पैर बांधे फिर मुंह में टार्च डाल कर दबाया गला
ग्वालियर 29 मई 2023 - घाटीगांव इलाके में एक मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या करने वालों ने पहले उसके हाथ-पैर बांधे, फिर गला घोंटकर मार डाला। उसके मुंह में टार्च भी ठूंस दी थी। हत्यारों का सुराग नहीं लग सका है, लेकिन प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को आशंका है- पुजारी की हत्या के पीछे वजह लूट या फिर पुराना विवाद हो सकती है। दोनों ही एंगल पर पुलिस पड़ताल कर रही है। साथ ही जिस जमीन पर आश्रम बना है, वह जमीन भी बेशकीमती है।

घाटीगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसोटा तिराहे के पास आश्रम बना हुआ है। इस आश्रम की देखरेख वर्तमान में बाबा गरीबदास कर रहे थे। वह आश्रम में ही एक कुटिया में रहते थे, इसी कुटिया में रात को सोते थे। रात में खाना खाकर सो गए। इसी दौरान यहां उनकी हत्या कर दी गई। जब यहां कुछ लोग पहुंचे तो कुटिया के पाश लाश पड़ी हुई थी। अर्धनग्न अवस्था में लाश पड़ी हुईथी। उनके हाथ और पैर बंधे हुए थे। लंगोट से ही पैर बंधे थे, जबकि ऊपर ओढ़ने वाले अंगवस्त्र से हाथ बंधे हुए थे। उनके मुंह में टार्च घुसी हुई थी।

गले में गमझा से फंदा बनाकर गला घोंटा गया। सूचना मिलने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट डा.अखिलेश भार्गव के साथ घाटीगांव थाने की फोर्स पहुंची। जब पड़ताल की गई तो सामने आया कि पुजारी ने इनसे संघर्ष भी किया है। पास में रखी अलमारी बंद थी, लेकिन ताला खुला था। आशंका है- लूट के उद्देश्य से ही हत्या की गई है। जिस टार्च काे मुंह में ठूंसा गया है, उसे सुबह पुजारी अपने साथ शौच के समय ले जाता था। आशंका है- इसी दौरान हत्या की गई है।

फोरेंसिक एक्सपर्ट डा.अखिलेश भार्गव ने बताया कि जिस स्थिति में पुजारी की लाश मिली है, उसके हाथ-पैर बंधे हैं। मुंह में टार्च ठुंसी है, इससे स्पष्ट है हत्यारों की संख्या दो से ज्यादा हो सकती है।

इस मामले में घाटीगांव थाना प्रभारी शैलेंद्र गुर्जर का कहना है कि पुजारी की गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या की वजह लूट या फिर पुराना विवाद लग रहा है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है इसमें यह भी हो सकता है किसी नशेड़ी ने वारदात को अंजाम दिया हो।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH