लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलटा , हादसे में दो महिलाओं की मौत , दो दर्जन से अधिक महिलाएं घायल

मध्य प्रदेश , 27-05-2023 6:51:02 PM
Anil Tamboli
लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलटा , हादसे में दो महिलाओं की मौत , दो दर्जन से अधिक महिलाएं घायल
सागर 27 मई 2023 - सागर रोड पर नरेन नदी के पास महिलाओं से भरा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। चालक सहित लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। लोडिंग वाहन में सवार महिलाएं खुरई से जरुआखेड़ा के जंगल में बीड़ी पत्‍तियां तोड़ने के लिए जा रही थीं। घटना शनिवार सुबह की है।

जानकारी मुताबिक इस हादसे में संध्या पति मुकेश अहिरवार (30) निवासी अब्दुल कलाम वार्ड खुरई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और लाड़ली बाई (50) निवासी रेंगुआ की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 22 महिलाएं और वाहन चालक भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल 6 महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार लोडिंग वाहन में क्षमता से ज्यादा महिलाएं भरी हुई थीं। वाहन पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर ही घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। महिलाओं ने बताया कि वह रोजाना बीड़ी बनाने के लिए पत्ती तोड़ने के लिए जरुआखेड़ा के जंगल में जाती हैं। सुबह 5 बजे घर से तैयार होकर निकल जाती है और जंगल से पत्ती तोड़कर वापस आती है। आज भी लोडिंग वाहन में 20 से ज्यादा महिलाएं पत्ती तोड़ने के लिए जा रही थी तभी लोडिंग वाहन पलट गया। जिसमें सवार सभी महिलाएं घायल हो गई।

लोडिंग वाहन ड्राइवर आकाश पिता सुदामा विश्वकर्मा (22) निवासी अब्दुल कलाम वार्ड ने बताया कि उसके वार्ड की कुछ महिलाओं ने जरुआखेड़ा के जंगल ले जाने के लिए कहा था। उन महिलाओं को ले जाते समय रास्ते में ही कुछ और महिलाएं वहीं जाने के लिए बैठ गईं। नरेन नदी के पास सामने से तेजी से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में लोडिंग वाहन सड़क किनारे पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH