पड़ोसी महिला के साथ थे पति के अवैध संबंध , जानकारी होने पर पत्नी ने महिला को उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पड़ोसी महिला के साथ थे पति के अवैध संबंध , जानकारी होने पर पत्नी ने महिला को उतारा मौत के घाट
जबलपुर 26 मई 2023 - मध्य प्रदेश के जबलपुर में हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के प्रेमिका की गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी और उसका मोबाइल नाले में फेंक दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसपी टीके विद्यार्थी ने बताया कि 23 मई को पाटन थाना पुलिस को सूचना मिली कि चौधरी मोहल्ले के पास स्थित झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा था। मृत महिला की पहचान प्रीति बर्मन निवासी पौड़ीखुर्द गांव के रूप में की गई।

एसपी टी के विद्यार्थी ने आगे बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतिका प्रीति के गांव में ही रहने वाले भोलू बर्मन से अवैध संबंध थे, भोलू की पत्नी उमा ने कई बार दोनों को साथ में देखा भी था, जिसके कारण पति से उसके आए दिन विवाद होते रहते थे। इसके बाद भी दोनों का मिलना जारी रहा। 

परेशान होकर उमा ने प्रीति को खत्म करने की साजिश रची। 23 मई की दोपहर जब प्रीति बैंक गई थी, तभी पीछा करते हुए आरोपी महिला भी पहुंच गई और प्रीति बैंक से निकलकर किराना दुकान पहुंची और वहां पर उधारी देकर जब गांव आने के लिए बस स्टैंड जा रहीं थी इसी दौरान आरोपीया प्रीति के पास पहुंची और गमछा से उसका गला दबा दिया, जिससे प्रीति की मौत हो गई। 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने उसका मोबाइल नाले में फेंक दिया और घर आ गई। एसपी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। सीसीटीवी से भी सबूत मिले हैं। फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH