जांजगीर चाम्पा - ज्ञापन सौपने गए प्रतिनिधिमंडल को ऑफिस में नहीं मिले अधिकारी तो ज्ञापन की जगह दे दी श्रद्धांजलि

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - ज्ञापन सौपने गए प्रतिनिधिमंडल को ऑफिस में नहीं मिले अधिकारी तो ज्ञापन की जगह दे दी श्रद्धांजलि
जांजगीर चाम्पा 26 मई 2023 - जल जीवन मिशन में हो रही गड़बड़ी को लेकर ध्यानाकर्षण हेतु प्रतिनिधिमंडल आज ज्ञापन देने चाम्पा स्थित PHE ऑफिस पहुंचा था। इस दौरान कोई भी जवाबदार अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नही था। कार्यालयीन समय मे अधिकारियों की अनुपस्थिति पर प्रतिनिधिमंडल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यपालन अधिकारी कक्ष के सामने बैठ गए। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान अनुपस्थित अधिकारियों को श्रद्धांजलि भी दी। 

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के काम मे हो रहे भर्राशाही के विरुद्ध शासन प्रशासन का ध्यान लगातार आकृष्ट किया जा रहा है।  विभिन्न समाचार पत्रों और संगठनों की ओर से भी निरंतर इस विषय को सामने लाया जाता रहा है। परंतु अधिकारी और भ्रष्ट ठेकेदारो के संगठित तंत्र ने समस्या समाधान की जगह गलत काम को प्रोत्साहन ही दिया। परिणामतः गांव-गांव , घर-घर पानी पहुंचाने की यह महत्वपूर्ण योजना जांजगीर-चाम्पा जिले में कमीशन योजना का पर्याय बन चुका है। 

दो माह पूर्व इस सम्बंध में PHE के जिम्मेदार अधिकारी को ज्ञापन दिया गया था जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई इसलिए में पुनः ध्यानाकर्षण हेतु प्रतिनिधिमंडल PHE कार्यालय पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल मण्डल अपने साथ भेंट हेतु श्रीमद्भागवत गीता साथ लाया गया था, ताकि अधिकारियों को दायित्व बोध हो सके। 

प्रशान्त ठाकुर ने कहा कि जल जैसे संवेदनशील मुद्दे पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी जिनकी आत्मा मर चुकी है, उसे श्रद्धांजलि दिया गया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन , अभिमन्यु राठौर , राहुल सेन , पंकज अग्रवाल , अनुराग तिवारी , सूर्यप्रताप सिंह , गौतम यादव , सुनील सोनी , चंद्रकांत रात्रे , छोटू गेन्दराम कुर्रे, , विक्रांत बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जांजगीर चाम्पा - ज्ञापन सौपने गए प्रतिनिधिमंडल को ऑफिस में नहीं मिले अधिकारी तो ज्ञापन की जगह दे दी श्रद्धांजलि

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH