छेड़छाड़ से तंग आ कर और अपने परिजनों को बदनामी से बचाने के लिए युवती ने मौत को लगाया गले

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छेड़छाड़ से तंग आ कर और अपने परिजनों को बदनामी से बचाने के लिए युवती ने मौत को लगाया गले
विदिशा 26 मई 2023 - मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नटेरन थाना क्षेत्र के ग्राम दुपारिया में रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती ने गांव के ही युवक सुदीप धाकड़ द्वारा लगातार छेड़छाड़ किए जाने से परेशान होकर ये आत्मघाती कदम उठाया है। परिजन गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज विदिशा लेकर आए जहां इलाज के कुछ देर बाद युवती ने दम तोड़ दिया। 

खुदकुशी से पहले युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही लिखा है कि मेरी कोई गलती नहीं है, मैं अपनी और अपने परिवार वालों की इज्जत बचाने के लिए आत्महत्या कर रही हूँ। मेरी पुलिस से निवेदन है कि आरोपी को कड़ी सजा दे और मेरे परिवार वालों को परेशान ना करे।   

इधर युवती के परिजनों ने बताया कि घटना 14 मई की है जब वह मंदिर में दिया जलाने जा रही थी, उसी दौरान गांव के निवासी सुदीप धाकड़ ने उसका बुरी नियत से हाथ पकड़ा था।  इस बात की शिकायत युवती ने घर आकर की। जिसके बाद युवती के पिता ने आरोपी के घर पहुंचकर समझाइश दी और ऐसा न करने की बात कही। इस बात से नाराज होकर दूसरे दिन आरोपी अपने अन्य भाइयों के साथ युवती के घर पहुंचा, युवती उसके दोनों भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। उसके बाद इस पूरी घटना को लेकर नटेरन थाने में FIR दर्ज कराई गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस की मिलीभगत से आरोपियों द्वारा की गई शिकायत पर पीड़ित परिवार के सदस्यों पर भी क्रॉस FIR कर दी गई, जिससे पीड़िता और ज्यादा दुखी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH