राज्य सूचना आयोग का कर्मचारी 05 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राज्य सूचना आयोग का कर्मचारी 05 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
भोपाल 26 मई 2023 - लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को राज्य सूचना आयोग के कर्मचारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपित ने फरियादी से सूचना की जानकारी देने के नाम पर बीस हजार रुपये की मांग की थी।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक मोहम्मद हारून नीलगर निवासी ग्राम उमर तहसील सिंगोली जिला नीमच ने अपने भू स्वामित्व के संबंध में दस्तावेज प्राप्त करने के लिए सूचना के अधिकार के तहत अपनी ग्राम पंचायत उमर में आवेदन किया था।

अपूर्ण जानकारी मिलने पर उसने प्रथम अपील अधिकारी जनपद पंचायत जावरा के पास अपील की। वहां से भी जानकारी प्राप्त न होने पर 24 मई को राज्य सूचना आयोग अरेरा हिल्स भोपाल में अपील लगाने पहुंचा था, जहां पर पदस्थ अकाउंट शाखा के कर्मचारी बृजेश पुत्र पद्मनाथ कुशवाह निवासी ईश्वर नगर मीरा मंदिर ने रजिस्ट्रेशन कराकर अपील पर जल्दी कार्रवाई करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की।

इसकी शिकायत आवेदन हारून ने 24 मई को ही पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त मनु व्यास से की। शिकायत के सत्यापन के बाद तत्काल ही लोकायुक्त दल ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्रवाई कर साईं बाबा बोर्ड चौराहे पर आरोपित को फरियादी हारून से पांच हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH