शादी समारोह से लौट रहे चाचा और भतीजे को तेज रफ़्तार कार ने मारी टक्कर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी समारोह से लौट रहे चाचा और भतीजे को तेज रफ़्तार कार ने मारी टक्कर
बड़वानी 25 मई 2023 - डेंजर झोन गवाघाटी ओझर फाटे पर गुरुवार दोपहर को तेज गति से जुलवानिया से सेंधवा की ओर जा रही कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार चाचा और भतीजा 20 फीट दूर हाइवे पर जा गिरे। दोनों की हालत गंभीर है। घायलों को इंदौर रेफर किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक क्रमांक MP 68 MH 1930 हाइवे पर ओझर फाटे से जुलवानिया की ओर जा रही थी। इस दौरान जुलवानिया से सेंधवा की ओर तेज गति से जा रही कार क्रमांक MH 15 DS 6771 ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। जिससे दोनों सवार उछलकर हाइवे पर करीब 20 फीट दूर गिरे कार हाइवे पर बने डिवाइडर पर चढ़कर फोर लेन पर दूसरी ओर आ गई। घटना में एक व्यक्ति का पैर कटकर चमड़ी से लटक गया। वहीं दूसरे सवार को सीने व सिर में गंभीर चोट आई है।

घायलों को सेंधवा के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। कार में तीन पुरुष व दो महिलाएं व एक बच्चा सवार थे जो सुरक्षित कार से उतरकर चले गए।

ओझर पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक संजय शर्मा के अनुसार बाइक सवार सतनाम सिंग पुत्र अनर्सिंग एवं तेजपाल सिंह पुत्र संतसिंग दोनों निवासी ग्राम पाचोरी जिला बुरहानपुर घायल हैं। दोनों रिश्ते में चाचा - भतीजे है। ओझर में सिकलीगर समाज के शादी समारोह में शामिल हो कर वापस जा रहे थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH