प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ , 06 श्रद्धालुओं की मौत , 35 से अधिक घायल , CM ने जताया दुःख

उत्तराखंड , 27/07/2025 1:58:59 PM
Anil Tamboli
प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ , 06 श्रद्धालुओं की मौत , 35 से अधिक घायल , CM ने जताया दुःख

हरिद्वार 27 जुलाई 2025 - हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़ होने से 6 लोगों की मौत हो गई हैं. वही लगभग 35 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि मंदिर की सीढ़ियों पर खचाखच भीड़ होने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिसके बाद लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे. वहीं पुलिस के मुताबिक, यह भगदड़ करंट लगने की अफवाह के कारण हुई है।

कलेक्टर मयूर दीक्षित ने बताया कि कुछ लोग बिजली की तार का सहारा लेकर ऊपर चढ़ रहे थे. तभी अचानक से एक अफवाह उड़ी. किसी ने ये बात फैला दी कि बिजली की तार में करंट है. बस फिर वहां भगदड़ मच गई।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH