छत्तीसगढ़ - उत्तरप्रदेश के युवक से फेसबुक पर दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी , लॉज में बुला कर लूटी इज्जत

राजनाँदगाँव , 27/07/2025 1:06:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - उत्तरप्रदेश के युवक से फेसबुक पर दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी , लॉज में बुला कर लूटी इज्जत

राजनांदगांव 27 जुलाई 2025 - लाॅज में युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी का रहने वाला है और कोरबा की युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

पीड़िता ने थाना कोतवाली जिला कोरबा में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी विकास सिंह निवासी प्रतापगढ़ थाना कोतवाली उत्तरप्रदेश के साथ वर्ष 2020 में फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुई थी। बातचीत एवं मिलने-जुलने से धीरे-धीरे दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ और दोनों ने विवाह करने की इच्छा जताई। यह बात आरोपी के घर वाले भी जानते थे।

जुलाई 2023 में आरोपी एवं पीड़िता दोनों डोंगरगढ़ मंदिर आये थे। इस दौरान लॉज में 2 दिन के लिये रूके थे। इसी बीच आरोपी पीड़िता से शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। दोनों का प्रेम प्रसंग 2-3 साल ठीक चला। 7 सितम्बर 2024 के बाद से आरोपी किसी कहासूनी बात को लेकर पीड़िता से लड़ाई-झगड़ा करने और शादी से मना कर दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर कोरबा कोतवाली थाने में बिना नबंरी अपराध पंजीबद्ध कर केस डायरी को थाना डोंगरगढ़ भेजा गया। जिसके बाद धारा 69 BNS का असल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी कर्नाटक के बैंगलुरू में होने का पता चलने पर टीम गठित कर बैंगलूरू भेजा गया। टीम द्वारा तावरेकेरे चामुन्डी अगरबत्ती इंडिया प्रायवेट लमिटेड के पास से आरोपी को पकड़कर डोंगरगढ़ लाया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

नाम आरोपीः- विकास सिंह पिता रमेश सिंह उम्र- 25 साल निवासी प्रतापगढ़ थाना कोतवाली उत्तरप्रदेश

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH