छत्तीसगढ़ - पटरी से उतर कर चार किलोमीटर सड़क पर दौड़ी मालगाड़ी , रेल विभाग में मचा हड़कंप

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पटरी से उतर कर चार किलोमीटर सड़क पर दौड़ी मालगाड़ी , रेल विभाग में मचा हड़कंप
बालोद 25 मई 2023 - दल्ली माइंस से आयरन ओर (कच्चा लोहा) लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए निकली रेक का एक डिब्बा पटरी से उतर गई। जो 3 से 4 किमी दूर तक बेपटरी होकर चलती रही। इसकी जानकारी इंजन के चालक को भी नहीं लगी। रेल पात का काफी हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी मरम्मत युद्धस्तर पर चालू है। इसके कारण दल्ली माइंस कोनडे हाउस से भिलाई इस्पात संयंत्र को जाने वाला आयरन ओर का एक से दो रेक अन्य दिनों की अपेक्षा कम गया। जिसका रेलवे का लाखों का नुकसान हुआ। मालगाड़ी के बीच से एक आयरन ओर से भरा एक डिब्बा पटरी से उतर कर काफी दूर तक जमीन पर चलता रहा। जो कोंडे पावर हाउस पुल के आगे पटरी में लगे कंक्रीट सीमेंट चैंबर को तोड़ते हुए आगे रुक गई। कंक्रीट सीमेंट चैंबर के टूटने से पटरी पर लगा लोहा, जो पटरी को पकड़ कर रखती है छितर-बितर हो गई।

बता दें कि मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरने पर माल से भरा हुआ डिब्बा आधा झुक गया है। घटना बीती रात को 2 से 3 बजे की बताई जा रही है। जहां पर मालगाड़ी पटरी से उतरा वो जगह लोगों के आने-जाने का मार्ग है। रात में घटना होने के कारण सिर्फ मालगाड़ी और रेलवे की संपत्ति की क्षति हुई है। अगर दिन में दुर्घटना होती तो पटरी से लगे मार्ग में 16 घंटे लोगों की आवाजाही रहती है। जिससे ट्रेन दुर्घटना होने से आम जनता की जान जोखिम में पड़ सकती थी।

इस तरह से लापरवाहीपूर्वक कार्य करने से आगे मालगाड़ी दुर्घटना से किसी भी आम जनता की जान जा सकती है। फ़िलहाल घटना की जानकारी रेलवे के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में दल्लीराजहरा के मुख्य स्टेशन मास्टर पीके वर्मा ने कहा कि जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि इसके लिए दोषी कौन है। प्रतिदिन दल्लीराजहरा के विभिन्न माइंस से प्रतिदिन 6 से 7 रेक भिलाई इस्पात संयंत्र को जाती है लेकिन इस घटना से पटरी के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आज के तिथि में 2 रेक कम गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH