छत्तीसगढ़ - जेल से बाहर आने की खुशी में जुलूस निकालना आरोपी को पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर फिर भेजा जेल

रायगढ़ , 06/08/2025 6:21:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जेल से बाहर आने की खुशी में जुलूस निकालना आरोपी को पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर फिर भेजा जेल

रायगढ़ 06 अगस्त 2025 - कोतवाली थाना क्षेत्र के आदतन बदमाश दुर्गेश महंत को जमानत पर रिहा होकर शहर में जुलूस निकालना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दोबारा जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय दुर्गेश महंत पिता चतुरदास महंत, निवासी कोतरारोड बैकुंठपुर रायगढ़, करीब तीन माह पूर्व थाना जूटमिल क्षेत्र के मारपीट प्रकरण में जेल में निरुद्ध था। हाल ही में उसे जमानत मिली थी, जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला। वीडियो से आम लोगो और पीड़ित परिवार में आक्रोश की स्थिति बन गई। वीडियो जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

निरीक्षक पटेल ने थाना कोतवाली और साइबर सेल स्टाफ के साथ आरोपी को पकड़ कर थाने लाई और पूछताछ की. पूछताछ में दुर्गेश ने स्वीकार किया कि वह जमानत पर रिहा होने के बाद शहर में जुलूस निकाल रहा था। दुर्गेश महंत के इस कृत्य पर कोतवाली पुलिस ने धारा 170 BNS एवं धारा 126, 135 (3) BNS के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे SDM न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी दुर्गेश महंत को फिर से जिला जेल रायगढ़ भेज दिया गया।

गौरतलब है कि दुर्गेश महंत थाना कोतवाली क्षेत्र का आदतन बदमाश है, जिस पर कई संगीन अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH