प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , 24 घंटो में 19 मौत , 866 नए मरीजो की हुई पुष्टि ,,

मध्य प्रदेश , 11-08-2020 2:32:36 PM
Anil Tamboli
प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , 24 घंटो में 19 मौत , 866 नए मरीजो की हुई पुष्टि ,,
भोपाल 11 अगस्त 2020 - मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 866 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 39,891 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 19 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,015 हो गई है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में छह, ग्वालियर, जबलपुर एवं विदिशा में दो-दो और सागर, रतलाम, शाजापुर, सतना, कटनी, नरसिंहपुर एवं सिवनी में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 333 मौत इंदौर में हुई हैं। भोपाल में 220, उज्जैन में 75, सागर में 37, जबलपुर में 38, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 20 एवं खरगोन में 18 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 208 नए मामले इंदौर जिले में सामने आए, जबकि ग्वालियर में 90, भोपाल में 89, जबलपुर में 71, मुरैना में 38, कटनी में 24, दमोह में 23 एवं पन्ना में 21 नए मामले आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 39,891 संक्रमित लोगों में से अब तक 29,674 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 9,202 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि सोमवार को 654 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,148 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

सोर्स - लाईव हिंदुस्तान 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH