ग्राहक सेवा केंद्र ' CSC ' का प्रबंधक और आदिम जाति कल्याण विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 25-05-2023 3:20:50 AM
Anil Tamboli
ग्राहक सेवा केंद्र ' CSC ' का प्रबंधक और आदिम जाति कल्याण विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
बुरहानपुर 24 मई 2023 - लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने बुधवार दोपहर जिले के दो सरकारी विभागों में ट्रैप कार्रवाई की है। जिसमें कामन सर्विस सेंटर ( CSC ) के जिला प्रबंधक अंकित वर्मा को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते और आदिम जाति कल्याण विभाग के बाबू जयंत चौधरी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने गिरफ्तार किया गया है।

लोकायुक्त DSP प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि जयंत चौधरी के खिलाफ अर्जुन पुत्र संतोष ने शिकायत की थी, कि एससी एसटी एक्ट के तहत उसे दो लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि जारी की गई थी। इस राशि को प्राप्त करने के लिए जब भी जाता था बाबू उससे 15 हजार रुपये की मांग करता था। बुधवार को पांच हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

CSC के जिला प्रबंधक अंकित वर्मा के खिलाफ जियाउल हक खान ने शिकायत करते हुए लोकायुक्त को बताया था कि उसने आधार बनाने वाले दो आइडी के लिए आवेदन दिया था। यह आइडी चालू करने के बदले प्रत्येक आइडी के 60 हजार रुपये अंकित वर्मा ने मांगे थे। साथ ही आइडी चालू हो जाने के बाद हर माह दस हजार रुपये देने की मांग भी रखी गई थी। अंकित रिश्वत की राशि सीधे लेने की जगह अपने सहयोगी अशफाक शब्बीर मोहम्मद के माध्यम से लेता था। बुधवार को जैसे ही अशफाक ने पहली किस्त के 30 हजार रुपये लिए लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया।

अशफाक से टीम ने पूछा तो उसने अंकित वर्मा का नाम लिया। टीम ने रुपये देने के लिए जब अशफाक को अंकित के पास भेजा तो उसने यह राशि अपने पास रख ली। इसी समय लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस ने अशफाक काे भी सह आरोपित बनाया है। प्रकरण दर्ज करने के बाद सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH