रेप पीड़िता ने थाना प्रभारी के चेम्बर में खाया जहर , पुलिस विभाग में मचा हडकंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेप पीड़िता ने थाना प्रभारी के चेम्बर में खाया जहर , पुलिस विभाग में मचा हडकंप
ग्वालियर 24 मई 2023 - मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के इंदरगंज थाने में पहुंची एक दुष्कर्म पीड़िता महिला  ने थाना प्रभारी के कक्ष में जहर खा लिया. जिसके बाद पूरे थाने में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में तत्काल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया महिला की हालत अभी सामान्य है. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित महिला के बयान दर्ज जांच शुरू कर दी है।

दरअसल इंदरगंज थाना में देर रात दुष्कर्म पीड़ित महिला शिकायत लेकर पहुंची. महिला ने बताया कि एक वकील उसका लगातार शारीरिक शोषण कर रहा है. आए दिन वकील उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है. जिसमें पुलिस भी उसकी कोई सुनवाई ना करते हुए कोई मदद नहीं कर रही. तभी महिला ने थाना प्रभारी के कक्ष में गुस्से में आकर जहर खा लिया।

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को महिला ने बताया कि उसने जहर खा लिया है. जिसके बाद पूरे थाने में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में तत्काल महिला को थाने से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया. वही डॉक्टरों ने महिला का परीक्षण किया, तो उन्होंने उसकी स्थिति को सामान्य बताया. जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी थाना इंदरगंज सर्किल CSP विजय भदौरिया को लगी, तो उन्होंने थाने पर पहुंचकर तुरंत थाना प्रभारी को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला के बयान दर्ज किए. पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

इस पूरे घटनाक्रम में CSP इंदरगंज विजय भदौरिया का कहना है कि एक महिला कुछ दिन पूर्व थाने आई थी. जिसमें उसने एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी. तभी दूसरा पक्ष भी थाने पर आ गया और दोनों ही पक्षों ने लिख कर दिया कि हमे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं और हमारा आपस में राजी नामा हो गया है. हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि कल महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH