तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर , हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर , हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत
कटनी 21 मई 2023 - जबलपुर के बरेला क्षेत्र से पिकअप वाहन में मां शारदा मंदिर मैहर के दर्शन करने गए एक परिवार के लोगों के वाहन को माधव नगर थाना क्षेत्र के पिपरोध गांव के पास अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक पुलिस व राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को हॉस्पिटल भेजा।

जानकारी के अनुसार पटेल परिवार के लोग रविवार को पिकअप वाहन से मैहर माता शारदा के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद परिवार देर शाम वापस जबलपुर लौट रहा था जैसे ही उनका वाहन माधवनगर थाना के पिपरोध के पास पहुंचा सामने से आ रहे एक ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला।

दुर्घटना में पिकअप में सवार सभी लोगों को चोट आई आस पास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर रोशनी पटेल पति रमाशंकर पटेल निवासी महगवां, बरेला 45 वर्ष, मधु पटेल पिता राम शंकर पटेल 20 वर्ष, महगवां बरेला और मालती पटेल पति सुशील 50 वर्ष पहाड़ी खेरा बड़ेला को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना में काजल लोधी, नीरज पटेल, निशा लोधी, सुषमा पटेल, नवरंग पटेल, अजय पटेल, सचिन पटेल, वैष्णवी पटेल, उर्मिला पटेल, क्षमता पटेल, राम शंकर पटेल, शिखा पटेल, आशीष , वर्षा पटेल व सुनीता पटेल को गंभीर चोट आई है।

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी लगते ही सीएसपी विजय प्रताप सिंह कोतवाली थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम प्रिया चंद्रावत भी मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज के संबंध में जानकारी ली।

घटना के बाद कलेक्टर अवि प्रसाद व पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन भी मौके पर पहुंचे और घायलों के संबंध में जानकारी ली। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा को घायलों के समुचित इलाज को लेकर निर्देश दिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH