रतनपुर में भारी बवाल , बेकाबू भीड़ रेप के आरोपी आफताब मोहम्मद के घर पर घुसी , भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

बिलासपुर , 21-05-2023 9:01:26 PM
Anil Tamboli
रतनपुर में भारी बवाल , बेकाबू भीड़ रेप के आरोपी आफताब मोहम्मद के घर पर घुसी , भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद
बिलासपुर 21 मई 2023 - छत्तीसगढ़ के रतनपुर में एक रेप पीड़िता की मां को जेल भेजने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को सुबह नगर बंद और चक्काजाम किया. इसके बाद जब एसपी ने टीआई को लाइन अटैच किया तो लोगों की नाराजगी शांत होने की उम्मीद थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि रेप पीड़िता के साथ भीड़ ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया है. रेप के आरोपी आफताब मोहम्मद के घर का गेट तोड़कर भीड़ अंदर घुसी. आफताब के पार्षद चाचा के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है. वहीं, लोगों को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

रेप पीड़िता की विधवा मां के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में आज रविवार को रतनपुर शहर स्व स्फूर्त बंद है. इधर, लोगों की नाराजगी को देखते हुए एसपी संतोष सिंह ने रतनपुर टीआई कृष्णकांत सिंह को लाइन अटैच कर दिया है. वहीं, एएसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की धर्म नगरी रतनपुर में एक विधवा महिला के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में लोगों में जबरदस्त नाराजगी है. शनिवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और ब्राह्मण समाज द्वारा एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी. वहीं, रविवार को शहर बंद का आह्वान किया गया था. पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित लोगों ने बंद को स्व स्फूर्त समर्थन दिया है।

इधर, एसपी संतोष सिंह ने मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में एक दल का गठन किया है. इसमें एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल और निरीक्षक परिवेश तिवारी को शामिल किया गया है. एसपी ने घटनाक्रम और एफआईआर के सम्पूर्ण तथ्यों की जांच रिपोर्ट सात दिवस के भीतर देने का आदेश दिया है. साथ ही, यह आश्वस्त किया है कि दोषियों के खिलाफ लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH