बीजेपी नेता की बेटी की शादी कैंसिल , मुस्लिम युवक के साथ होनी थी शादी , विरोध के बाद दोनों पक्षों ने लिया फैसला

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बीजेपी नेता की बेटी की शादी कैंसिल , मुस्लिम युवक के साथ होनी थी शादी , विरोध के बाद दोनों पक्षों ने लिया फैसला
पौड़ी 21 मई 2023 - बीजेपी नेता और पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की बेटी की शादी एक 28 मई को मुस्लिम युवक के साथ होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया है. पूर्व विधायक ने कहा कि बेटी की खुशी के लिए वह मुसलमान युवक के साथ शादी कराने के लिए राजी हो गए थे, लेकिन सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर प्रतिक्रिया को देखते हुए फिलहाल शादी कैंसिल कर दी गई है।

बीजेपी नेता ने कहा, जैसा माहौल बनाया गया है, उसे देखते हुए दोनों परिवारों ने साथ बैठकर यह फैसला लिया है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें पुलिस के साए में शादी करवाना शोभा नहीं देता. माहौल अनुकूल नहीं होने और जनता का ध्यान रखते हुए दोनों परिवारों ने तय किया है कि आगामी 26, 27 और 28 को होने वाले विवाह कार्यक्रम न किए जाएं. वहीं, मोनिस के पिता रईस ने 28 मई को होने वाले विवाह कार्यक्रम रद्द होने की कोई वजह नहीं बताई है।

बता दें कि यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका और उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी मोहम्मद मोनिस की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों वीएचपी, बजरंग दल ने शुक्रवार को कोटद्वार, पौड़ी में इस शादी के विरोध में प्रदर्शन किया था. उन्होंने बेनाम का पुतला भी फूंका था।

विश्व हिंदू परिषद के पौड़ी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक गौड़ ने ऐसे विवाह को गलत बताते हुए कहा, "बेनाम की बेटी को या तो इस्लाम धर्म कबूल कर लेना चाहिए या उनके होने वाले दामाद को हिंदू धर्म अपनाना चाहिए." पहले यशपाल विवाह कार्यक्रम को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में आयोजित करना चाहते थे, लेकिन व्यापार मंडल के विरोध बाद शहर से करीब छह किलोमीटर दूर घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक वेडिंग प्वाइंट में विवाह का आयोजन रखा और इसके लिए हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी का कार्ड भी छपवाया. हालांकि 28 मई को तय यह विवाह कार्यक्रम रद्द हो गया है।

AT

ताज़ा समाचार

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH