265 स्कूलों का पांचवीं और आठवीं का परीक्षा परिणाम शून्य , छात्रों को देनी पड़ सकती है दोबारा परीक्षा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
265 स्कूलों का पांचवीं और आठवीं का परीक्षा परिणाम शून्य , छात्रों को देनी पड़ सकती है दोबारा परीक्षा
भोपाल 21 मई 2023 -  सरकारी व निजी स्कूलों की इस बार पांचवीं व आठवीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर हुई थी। रिजल्ट चौंकाने वाला रहा। दरअसल प्रदेश के 265 स्कूलों का पांचवीं व आठवीं का परीक्षा परिणाम शून्य आया है। इसमें इंदौर के 109 और उज्जैन के 52 स्कूलों का आठवीं का रिजल्ट शून्य है। इन स्कूलों के सभी 449 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। वहीं नर्मदापुरम जिले में 10 से अधिक स्कूलों का रिजल्ट जीरो आया है। बाकी स्कूल उज्जैन और हरदा के हैं। इस मामले में हैरत की बात ये है कि रिजल्ट घोषित हुए छह दिन बीत गए, लेकिन अब तक राज्य शिक्षा केंद्र यह पता नहीं कर पाया कि गड़बड़ी कहां हुई है। अब इन स्कूलों के फेल विद्यार्थियों को दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल होना पड़ सकता है।

हरदा जिले में 10 स्कूलों का आठवीं रिजल्ट जीरो आया है। इसी तरह कई स्कूलों का पांचवीं का रिजल्ट जीरो है। उज्जैन में 52 स्कूलों का आठवीं में रिजल्ट जीरो आया है। इसी तरह 78 स्कूलों का पांचवीं का रिजल्ट जीरो आया है। इन स्कूलों के 614 बच्चों ने परीक्षा दी और सभी फेल हो गए हैं। वहीं नर्मदापुरम जिले में भी 10 से अधिक स्कूलों का रिजल्ट जीरो आया है।

हरदा के एक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी ने आनलाइन मार्कशीट निकाली तो इसमें पांच मूल विषयों के साथ 100 नंबर का सामान्य संस्कृत का पेपर अलग से जोड़ा गया है। उसमें शून्य नंबर देकर उसे फेल कर दिया गया है। एक निजी स्कूल के आठवीं के एक छात्र को छह विषयों में से पांच विषय में ए और बी ग्रेड मिला है, लेकिन सामाजिक विज्ञान में मात्र चार नंबर मिले हैं। इस कारण वह फेल हो गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH