शादीशुदा प्रेमिका को पाने की चाहत में प्रेमी ने किया कुछ ऐसा की कई जिंदगियां हो गई बर्बाद

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादीशुदा प्रेमिका को पाने की चाहत में प्रेमी ने किया कुछ ऐसा की कई जिंदगियां हो गई बर्बाद
शहडोल 20 मई 2023 - कहते है प्यार अंधा होता है। ऐसा ही अंधे प्यार में पागल आशिक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को पाने की चाहत में ऐसा कदम उठाया जिसके चलते कई जिंदगियां बर्बाद हो गई। सिरफिरे प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के पति की हत्या कर दी। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया। आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को डैम के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा के रहने वाले राम खेलामन की शादी एक साल पहले हुई थी। जिससे उसकी शादी हुई थी उसका दीपक कोरी नामक शख्स से प्रेम प्रसंग था। प्रेमी दीपक कोरी अपनी प्रेमिका को पाने के लिए एक साल से बेताब था। वो अपनी प्रेमिका के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार बैठा था। मौका मिलते ही उसने प्रेमिका के पति को बुढार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा स्थित डैम के पास बुलाया।

इधर उसके साथ दो अन्य साथी पहले से मौजूद थे। जैसे ही प्रेमिका का पति मौके पर पहुंचा, आरोपी ने लात-घूंसों और पत्थर से उसे पीटना शुरू कर दिया, और तब तक मारते रहे, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। उसके बाद लाश को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।  

सुबह जब लोगो ने देखा कि झाड़ियों में राम खेलामन मृत अवस्था मे पड़ा है। मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस इस अंधे हत्याकांड के पड़ताल में जुट गई। पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में  ज्यादा देर नहीं लगी और 24 घण्टे के अंदर इस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दीपक कोरी व उसके साथी साहिल व अमन दीप को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।   
शादीशुदा प्रेमिका को पाने की चाहत में प्रेमी ने किया कुछ ऐसा की कई जिंदगियां हो गई बर्बाद

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH