छत्तीसगढ़ - माँ को इंसाफ दिलाने SP ऑफिस पँहुची दुष्कर्म पीड़िता , TI पर लगाया गंभीर आरोप
बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
बिलासपुर 20 मई 2023 - एक रेप पीड़िता अपनी माँ को जेल से छुड़ाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़िता बिलासपुर एसपी और आईजी ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंची थी। पीड़िता कहना है कि, रेप का केस वापस नहीं लेने पर आरोपी के परिवार वालों ने रतनपुर थानेदार के साथ मिलकर साजिश रची और पीड़िता की माँ पर ही झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया। अब रेप पीड़िता अपनी मां को जेल से छुड़वाने और इंसाफ पाने के लिए भटक रही है। उसे अपराध और नशे के खिलाफ 'निजात' अभियान चलाने वाले बिलासपुर एसपी से न्याय की आस है।
बिलासपुर एसपी के नाम लिखी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि, रतनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां के पार्षद का भतीजा आफ़ताब मोहम्मद उसके साथ सालों तक रेप करता रहा। आए दिन मारपीट करते हुए गंदा काम करता था। इसकी शिकायत 2 महीने पहले ही रतनपुर थाने में दर्ज कराई गई है। जिस पर रतनपुर पुलिस ने आरोपी आफताब मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा था।
इस बीच आरोपी के परिवार वाले और पार्षद चाचा के द्वारा केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जाता रहा। पीड़िता का कहना है कि, जान से मारने की धमकी भी वे लोग देते रहे। लेकिन न्याय की उम्मीद के चलते एक केस को वापस नहीं लिया गया और उनकी धमकी से नहीं डरे।
















