छत्तीसगढ़ - पुलिस का कारनामा , दुष्कर्म पीड़िता की माँ को आनन फानन गिरफ्तार कर भेजा जेल , जाने पूरा मामला

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस का कारनामा , दुष्कर्म पीड़िता की माँ को आनन फानन गिरफ्तार कर भेजा जेल , जाने पूरा मामला
बिलासपुर 20 मई 2023 - बेटी के साथ रेप के आरोपी को एक मां ने संघर्ष कर जेल भेजवाया. बदले में पुलिस ने उसे दस साल के एक बच्चे के साथ यौन अपराध का आरोप लगाकर जेल भेज दिया. जिस दस साल के बच्चे के साथ यह घटना बताई जा रहा है, वह रेप के आरोप में बंद आरोपी का करीबी रिश्तेदार है. घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां रेप पीड़िता की मां के खिलाफ आनन-फानन में अपराध दर्ज करने और उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने के मामले में पुलिस की भूमिका संदेह के दायरे में है. रेप पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, अब इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है. इसे लव जेहाद से जोड़ा जा रहा है।

इस घटनाक्रम की शुरुआत करीब ढाई महीने पहले हुई थी, जब आफताब मोहम्मद (19 वर्ष) नाम के एक युवक ने पहले पीड़ित युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया. उस समय वह स्कूल में पढ़ती थी. आफताब ने उससे दोस्ती की, फिर प्यार का इजहार किया. इससे वह झांसे में आ गई. इसके बाद वह दुष्कर्म करने लगा. चार मार्च को वह खूंटाघाट घुमाने लेकर गया था. वहां दुष्कर्म करने के बाद मारपीट की और उसे छोड़कर भाग गया।

देर रात पुलिस पेट्रोलिंग टीम को पीड़ित युवती रोती-बिलखती मिली थी. पेट्रोलिंग टीम ने जब पूछताछ की, तब घटनाक्रम का खुलासा हुआ. इस मामले में FIR दर्ज कर आफताब को जेल भेज दिया गया. इसके बाद पीड़ित युवती और उसकी मां पर तरह-तरह के दबाव आने शुरू हुए. पैसे लेकर मामले से समझौता करने के लिए कहा गया. इसके बाद भी जब पीड़ित युवती और उसकी मां नहीं मानी, तब उसकी मां पर FIR कर जेल भेज दिया गया।

रेप पीड़िता की विधवा मां को नाबालिग से यौन अपराध में जेल भेजने के बाद अब पुलिस की भूमिका ही कटघरे में है. ऐसा इसलिए क्योंकि चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक बच्ची के पिता पर लगे यौन अपराध की शिकायत पर पुलिस ने पहले काउंसिलिंग कराई. उसके बाद जब राजनीतिक दबाव बना, तब जाकर FIR लिखी गई और कार्रवाई की गई।

ऐसे कुछ और मामले सामने आए हैं. वहीं, रतनपुर के मामले में थानेदार ने अपने स्तर पर ही काउंसिलिंग की और तुरंत FIR दर्ज कर लिया. जिस बच्चे के साथ यह घटना घटित होने की बात कही जा रही है, वह आफताब का ही रिश्तेदार है, इसलिए पुलिस पर संदेह गहरा जाता है. आफताब का चाचा हकीम मोहम्मद पार्षद है और भाजपा का नेता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH