छत्तीसगढ़ - जिलाध्यक्ष को कांग्रेस विधायक से जान का खतरा , मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जताई यह आशंका

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिलाध्यक्ष को कांग्रेस विधायक से जान का खतरा , मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जताई यह आशंका
मनेंद्रगढ़ 19 मई 2023 - गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो से अपनी जान को खतरा बताया है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में गोंगपा के जिलाध्यक्ष केवल सिंह मरकाम ने विधायक पर कई सनसनीखेज आरोप लगाये हैं। पत्र में विधायक गुलाब कमरो पर झूठे मामले में फंसाने व मारपीट करने की आशंका जैसे आरोप हैं। इससे पूर्व में कलेक्टर और एसपी को भी केवल मरकाम ने पत्र लिखा था।

गोडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पत्र में जिक्र किया है कि सत्ताधारी विधायक की तरफ से उनकी पार्टी के जनकपुर ब्लॉक अध्यक्ष, भरतपुर ब्लॉक अध्यक्ष, मनेन्द्रगढ़ नगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं को अलग-अलग मामलों में फंसाने की साजिश रची जा रही है। विधायक के रुख से पार्टी के पदाधिकारियों में दहशत है। गोंगपा जिलाध्यक्ष ने आशंका व्यक्त की है कि अगर उनके साथ कोई भी घटना होती है, तो उसके लिए जिम्मेदार स्थानीय विधायक गुलाब कमरो होंगे।

जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में ये भी कहा है कि इस मामले में पूर्व में कलेक्टर और एसपी को पत्र भेजा गया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने कहा है कि उनके साथ कुछ भी अप्रिय घटना घट सकती है, अगर ऐसा होता है, इस मामले में जिम्मेदार स्थानीय विधायक होंगे, लिहाजा इस पत्र को उस मामले में शिकायत के तौर पर जोड़कर देखा जाना चाहिये।

सोर्स - NW
छत्तीसगढ़ - जिलाध्यक्ष को कांग्रेस विधायक से जान का खतरा , मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जताई यह आशंका

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH