अब सड़कों पर दिखाई नही देंगे मोटे पेट वाले पुलिसकर्मी , गृह मंत्री ने जारी किया यह आदेश

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अब सड़कों पर दिखाई नही देंगे मोटे पेट वाले पुलिसकर्मी , गृह मंत्री ने जारी किया यह आदेश
नई दिल्ली 19 मई 2023 - हरियाणा की सड़कों पर अब मोटी तोंद वाले पुलिसवाले दिखाई नहीं देंगे. प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने ये कड़ा आदेश जारी किया है. विज के आदेश के अनुसार अब मोटी तोंद वाले पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर पुलिस लाइन में किया जाएगा.

विज ने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को इस बारे में लिखित निर्देश दिए है. गृह मंत्री विज के आदेश के अनुसार जिन पुलिसवालों का वजन बढ़ गया है और लगातार बढ़ता ही जा रहा है. उनका ट्रांसफर पुलिस लाइन में किया जाएगा.

कई पुलिसकर्मियो की निकली तोंद

गृह मंत्री अनिल विज के आदेश में कहा गया है कि अक्सर यह देखा गया है कि पुलिस विभाग में जिन पुलिसकर्मियों का वजन बढ़ गया है वो और अधिक बढ़ता ही जा रहा है. जिसकी वजह से वो पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी नहीं कर पा रहे है. ऐसे में पुलिसकर्मियों को फिट किया जाना जरूरी है.

योग से कम करना होगा वजन

गृह मंत्री के आदेश के अनुसार उन्होंने लिखा है कि मैं चाहूंगा कि पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपनी फिटनेस बनाए रखने रखे. जिन पुलिसवालों का वजन ज्यादा बढ़ गया है उन्हें पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया जाए, जब तक वो वो ड्यूटी के लिए फिट नहीं हो जाते उनसे योग करवाया जाए. ताकि पुलिसकर्मियों को फिट कर राज्य को अपराधमुक्त किया जा सके.

योगा ट्रेनर की भी होगी व्यवस्था

पुलिसकर्मियों का वजन और पेट कम करवाने के लिए पुलिस लाइन में योगा ट्रेनर और फार्मासिस्ट भी मौजूद रहेंगे. इन पुलिसकर्मियों की रोजाना की एक्टिविटी भी दर्ज की जाएगी. बाकायदा इसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजी जाएगी. आपको बता दें कि इससे पहले साल 2022 में हरियाणा पुलिस के डीजीपी की तरफ से भी इस संबंध में आदेश जारी किए जा चुके है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH