छत्तीसगढ़ - मक्का तोड़ने गई तीन महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली , दो की हालत स्थिर और एक गंभीर

कोंडागांव , 20-05-2023 1:37:05 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मक्का तोड़ने गई तीन महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली , दो की हालत स्थिर और एक गंभीर
कोंडागाव 19 मई 2023 - छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लाक में शुक्रवार को तूफानी बारिश हुई। इस दौरान हाड़ीगांव में मक्का तोड़ने गई महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिसमें तीन महिलाएं झुलस गई। इसमें दो की हालत स्थिर है वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस सभी पीड़ितों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य में जारी है।

जानकारी के अनुसार हाड़ीगांव में खेतों में मक्का तोड़ रही महिलाएं अचानक तेज बारिश और गरज के कारण पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गई थी, जिससे पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से महिलाएं बेहोश हो गई। इनमें दसबती सोरी पिता सुखमन सोरी 15 वर्ष, कमला मरकाम पति राजमन मरकाम 50 वर्ष, अनीता नेताम पिता राजमन नेताम 17 वर्ष सभी निवासी हाड़ीगांव के है। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल सभी को माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिसमें दो की हालत ठीक है तथा एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका उपचार किया जारी है।

हाडीगांव के पूर्व सरपंच ने बताया शुक्रवार को दोपहर दो बजे गांव के खेत में महिलाएं मक्का तोड़ने गई थी, जो छह-सात महिला और पुरुष थे। लेकिन दोपहर के दो बजे अचानक बादल गरजा और पानी गिरा तो महिलाएं पेड़ के नीचे चली गई और पेड़ में गाज गिरा जिससे वे लोग बेहोश हो गई। 

इसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन एंबुलेस ने चार बजे तक आने की बात कही। इसके बाद कोंडागांव में फोन लगाया गया, तो वहां भी डेढ़ घंटा लगने की बात कही। जिसके बाद सरपंच ने अपनी गाड़ी से पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं को अस्पताल में लाया गया है। जिसमें एक की हालत गंभीर है, उसका हार्ट बीट थोड़ा कम आ रहा है। वहीं दो लोगों की हालत ठीक है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH