अतिक्रमण हटाने गए नगरपालिका कर्मचारी पर महिला ने लालमिर्च पाउडर फेंका

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अतिक्रमण हटाने गए नगरपालिका कर्मचारी पर महिला ने लालमिर्च पाउडर फेंका
मंदसौर 19 मई 2023 - शहर के भैसा पहाड़ क्षेत्र में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद अतिक्रमण हटाने गए नगर पालिका के अमले को एक ही परिवार की महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने नपा कर्मी पर लाल मिर्च का पाउडर फेंका। इसके अलावा वहां पड़ी ईंटे भी नपा अमले व पुलिसकर्मियों पर फेंकी। बाद में घर का सामान व गैस की टंकी भी महिलाओं ने बाहर फेंक दी।

बाद में महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह तीनों महिलाओं पर काबू पाया और उन्हें शहर कोतवाली में लाकर बैठाया और नपा की तरफ से शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज करने का आवेदन भी दिया है। नपाकर्मी को आंखों में मिर्च लगने से उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार भैसा पहाड़ क्षेत्र के निवासी दिव्यांग मोइज पुत्र हयात खां ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी कि उनके पड़ोसी परवीन बी ने घर में आने-जाने के रास्ते पर ही अतिक्रमण कर अवरोध कर दिया है। इससे हम दोनों दिव्यांग पति-पत्नी को आने-जाने में परेशानी हो रही हैं। दोनों कुछ भी बात करते हैं। परवीन बी व उसकी बेटिया झगड़ा करती है।

यह शिकायत लंबे समय से चल रही थी। और दो तीन बार परवीन बी को समझाइश भी दी गई थी कि अतिक्रमण हटा ले। पर वह नहीं मानी तो नगर पालिका के कार्यपालन यंत्री पीएस धार्वे, उपयंत्री महेश शर्मा, एसपी सिंह और प्रभारी राजस्व अधिकारी अशोक प्रधान, पटवारी जगदीश मोड़ नपा कर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। चूंकि पहले से ही विवाद की आशंका थी तो कोतवाली से पुलिसबल भी बुलाया गया था।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH