तेज रफ्तार बस ट्रेलर से टकराई , दर्दनाक हादसे में 05 यात्रियों की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार बस ट्रेलर से टकराई , दर्दनाक हादसे में 05 यात्रियों की मौत
शाजापुर 18 मई 2023 - शाजापुर जिले में आज तड़के मक्सी-उज्जैन मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 5 हो गई है। घायलों का उपचार उज्जैन के अस्पताल में चल रहा है, घटनास्थल पर शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल , एसपी यशपाल सिंह राजपूत आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। 

अफसरों ने बारीकी से घटनास्थल देखा और मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी भी ली एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि हमारी टीम मौके पर मौजूद है और दुर्घटना के कारणों और स्थितियों की जांच की जा रही है। वहीं कलेक्टर किशोर कन्याल ने बताया कि घटनास्थल 3 जिलों की सीमाओं पर है, क्षेत्र शाजापुर जिले का है और राजस्व सीमा देवास और उज्जैन जिले की है। हमने दोनों जिले के कलेक्टर से चर्चा की है। मृतकों और घायलों को सहायता के लिए भी चल रही है।

वही मक्सी थाना टीआई गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि अहमदाबाद की ओर जा रही यात्री बस ट्राले से टकरा गई। स्लीपर कोच बस में सोए हुए तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। वहीं दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। कुल 15 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना लगते ही मक्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायलों को उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मृतकों के नाम :-

1. मीराबाई पति गणेशप्रसाद प्रजापत उम्र 45 साल निवासी गोराभुप्का थाना गोहन जिला जालोन, यूपी

2. रामजानकी पति परमात्माशरण उम्र 40 साल निवासी गोराभुप्का थाना गोहन जिला जालोन, यूपी

3. राधा पिता रामकिलोनी उम्र 18 साल निवासी पुशमारा जिला जालोन, यूपी

4. सुमीत्रा पति रामकिलोनी उम्र 50 साल निवासी पुशमारा जिला जालोन, यूपी

5. लालसिह पिता सुबेदार चौहान उम्र 70 साल निवासी चिरोहिली जिला उरैया, यूपी

मृतकों में मीराबाई और रामजानकी एक ही परिवार की महिलाएं हैं, वहीं सुमीत्रा और राधा मां बेटी हैं।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH