पिकनिक मनाने गए चाचा और भतीजियों सहित तीन की नदी में डूबने से मौत

मध्य प्रदेश , 18-05-2023 2:44:58 AM
Anil Tamboli
पिकनिक मनाने गए चाचा और भतीजियों सहित तीन की नदी में डूबने से मौत
अनूपपुर 17 मई 2023 - अनूपपुर जिले में पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के तीन सदस्य नदी में डूब गए। बुधवार को जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत सीतामढ़ी गांव के समीप केवई नदी पिकनिक स्पाट पर यह बड़ा हादसा हुआ है। जहां जिले के थाना भालूमाड़ा क्षेत्र अंतर्गत जमुना से गए एक परिवार के तीन सदस्य पानी में डूब गए। इस घटना में एक पुरुष और दो बच्चियों की डूब जाने से मौत हो गई है। यह घटना बुधवार शाम की है। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। इसके बाद मृतकों के शव पानी से बाहर निकाल लिए गए हैं। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतकों में शैलेंद्र सिंह 22 वर्ष और उनकी दोनों भतीजी खुशी 11 वर्ष और अवनी 8 वर्ष शामिल हैं। बताया गया पिछले वर्ष मृतक शैलेंद्र सिंह की शादी हुई थी। घटना के वक्त मृतक शैलेंद्र सिंह की पत्नी और दो भाभियां भी मौजूद थे। जानकारी अनुसार भालूमाड़ा थाना के वार्ड 13 निवासी शैलेंद्र सिंह परिवारजनों के साथ पिकनिक मनाने सीतामढ़ी गए हुए थे। इसी दौरान बुधवार शाम को शैलेंद्र सिंह के बड़े भाई की दोनों बेटी नहाते समय गहरे पानी में चली गई थीं जो डूबने लगीं तो चाचा शैलेंद्र सिं ने भी उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी और बच्चियों को बचाने खूब कोशिश की लेकिन वे बचाने में नाकाम रहे और इसी दौरान तीनों की डूबने से मौत हो गई।

घटना स्थल में अपने पति और दोनों भतीजियों को डूबता देख उनकी शैलेंद्र की पत्नी ने और उनकी दो भाभियों की भी चीख निकल गई। उन्होंने खूब शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद बिजुरी थाना पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद मौके पर रेस्क्यू चलाकर तीनों के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार मौके पर मर्ग और पंचनामा कार्रवाई के बाद तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जहां गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH