छत्तीसगढ़ के बड़े निजी हॉस्पिटल पर लगा किडनी चोरी का आरोप , पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया लाश

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के बड़े निजी हॉस्पिटल पर लगा किडनी चोरी का आरोप , पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया लाश
बिलासपुर 17 मई 2023 - सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की मौत के बाद स्वजन ने किडनी चोरी का आरोप लगाया है। स्वजन के आरोप के बाद बुधवार को पचपेड़ी पुलिस ने कब्र से ग्रामीण का शव निकलवाकर पीएम कराया है। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम सोन में रहने वाले धरमदास और दुर्गेश दास शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे। सवरिया डेरा के पास सामने से आ रहे स्कार्पियो के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्वजन ने दोनों को स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर स्वजन दोनों को सरकंडा स्थित प्रथम अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान 21 अप्रैल को धरमदास की मौत हो गई।

साेमदास ने आरोप लगाया है कि पिता के मौत की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को नहीं दी। साथ ही अस्पताल के डाक्टरों ने शव घर लेकर अंतिम संस्कार कराने कहा। इस पर सोमदास शव लेकर घर आ गए। यहां उन्होंने अपने पिता का कफन दफन कर दिया। बाद में जब वे पिता के मृत्यू प्रमाण पत्र के लिए गए तो पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने पूरे मामले कि शिकायत कलेक्टर और एसपी कार्यालय में की।

सोमदास ने आरोप लगाया है कि अंतिम संस्कार से पहले उन्होंने पिता के शव को नहलाया। इस दौरान देखा कि उनके पेट में चीरा लगा था। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि इलाज के दौरान उनके पिता की किडनी निकाली गई है। सोमदास ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय में आवेदन सौंपकर अपने पिता धरमदास के शव को कब्र से निकालकर पीएम कराने मांग की। सोमदास की मांग पर पचपेड़ी पुलिस ने SDM से अनुमति लेकर बुधवार को शव कब्र से निकलवाया। यहां डाक्टरों की टीम ने शव का पीएम किया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH