छत्तीसगढ़ में गैंगवार , पुरानी रंजिश को लेकर युवक की दिनदहाड़े हत्या

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में गैंगवार , पुरानी रंजिश को लेकर युवक की दिनदहाड़े हत्या
बिलासपुर 16 मई 2023 - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर से दिनदहाड़े गैंगवार हो गया। मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए 8-10 लड़कों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडे और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे खून से लथपथ होकर युवक बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। 

टीआई पौरुष पुर्रे ने बताया कि चुचुहियापारा के गणेश नगर निवासी मोनू उर्फ पवन सोनी पिता सुरेश सोनी (26) मंगलवार की शाम अपने घर से बाहर घूमने निकला था। शाम करीब 6.30 बजे वह गणेश चौक में खड़ा था। उसी समय मोहल्ले के 8-10 लड़के आए और गाली देते हुए अचानक मोनू को घेर लिया। फिर लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया।

इस दौरान युवकों ने उसे चाकू भी घोंप दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। इस हमले के बाद बदमाश लड़के उसे छोड़कर भाग निकले। वहीं, मोनू खून से लथपथ घायल होकर पड़ा रहा। लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजन और पुलिस को दी। 

मौके पर पुलिस पहुंची, इससे पहले ही युवक को परिजन अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। TI पौरुष पुर्रे ने बताया कि हमले की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ हमलावर युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। गैंगवार की स्पष्ट वजह साफ नहीं हो पाई है। मरने वाला युवक एक माह पहले ही जेल से छूटा था। पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH