भाजपा नेता के घर से 3680 किलो घी जब्त , अमानक होने की आशंका , जाँच के लिए भेजा गया सेम्पल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा नेता के घर से 3680 किलो घी जब्त , अमानक होने की आशंका , जाँच के लिए भेजा गया सेम्पल
उन्हेल 16 मई 2023 - उन्हेल में खाद्य विभाग ने मंगलवार को भाजपा नेता के घर से अमानक की आशंका में 3680 किलो घी जब्त किया है। इसके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। बता दें कि क्षेत्र में विभाग की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इसे रुकवाने के लिए अधिकारियों व कलेक्टर के पास सत्तापक्ष से जुड़े नेताओं के फोन भी पहुंचे थे लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी।

उन्हेल व नागदा क्षेत्र में मिलावटी मावा व घी का बड़ा हब होने का समाचार प्रकाशित करने के बाद प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश व एडीएम अनुकूल जैन के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग की टीम ने उन्हेल क्षेत्र में दबिश देकर 231 किलो मावे के साथ अन्य मिलावटी सामान जब्त कर सैंपलिंग की कार्रवाई की थी।

इसके चार दिन बाद सोमवार को उन्हेल के मां कृपा कोल्ड स्टोरेज पर दबिश देकर 24 हजार 675 किलो मावा लगभग 75 लाख रुपये कीमत का जब्त कर नमूने लिए थे। इसमें से 17 हजार 375 किलो मावा भाजपा नेता ओमप्रकाश जैन का था।

मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम नागदा एसडीएम एवं पुलिस के साथ उन्हेल बड़ा बाजार स्थित ओमप्रकाश जैन मावा वाला की दुकान के सामने खाली मकान में जांच के लिए पहुंची। मौके पर जैन के पुत्र से ताला खुलवाकर अंदर जांच की गई। जांच में 185 टीन 15 किलोग्राम के कुल 2775 किलोग्राम घी, प्लास्टिक टंकी, ड्रम, लोहे की टंकी इस प्रकार 23 आधानों में कुल 905.66 किलोग्राम घी पाया गया। विभाग द्वारा कुल 7 घी के नमूने लिए जाकर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कुल 3680.6 किलोग्राम घी को सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में दिया गया है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH