अंतरिम अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी का कार्यकाल आज हो रहा है समाप्त , अब आगे क्या होगा ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अंतरिम अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी का कार्यकाल आज हो रहा है समाप्त , अब आगे क्या होगा ,,
नई दिल्ली 10 अगस्त 2020 - कांग्रेस में जहां एक तरफ फिर से राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की बात जोर पकड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने कहा है कि सोनिया गांधी तब तक अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी जब तक पार्टी प्रमुख चुनने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन नहीं होता है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि यह सही है कि अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के एक साल बाद सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि पद उसी दिन स्वत: खाली हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘सोनिया गांधी अघ्यक्ष हैं और जब तक उचित प्रक्रिया का पालन नहीं होता है, वह पद पर बनी रहेंगी और इसका निकट भविष्य में ही पालन किया जाएगा।’

जल्द होगा अध्यक्ष का फैसला

सिंघवी ने कहा, ‘उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उचित प्रक्रिया है जो कांग्रेस वर्किंग कमेटी पूरा करती है। यह निकट भविष्य में किया जाएगा और आपके सामने परिणाम होगा। यह कांग्रेस के संविधान में लिखा है, हम इसे करने के लिए बाध्य हैं और यह किया जा रहा है।’

पूर्णकालिक अध्यक्ष ढूढेंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि पार्टी के लक्ष्यहीन और दिशाहीन होने की लोगों में बढ़ती धारणा को खत्म करने के लिए इसे एक पूर्णकालिक अध्यक्ष ढूंढ़ने की प्रक्रिया अवश्य ही तेज करनी चाहिए। थरूर ने यह भी कहा कि उन्हें निश्चित रूप से से ऐसा लगता है कि पार्टी का एक बार फिर से नेतृत्व करने के लिए राहुल गांधी के पास साहस, क्षमता और योग्यता है, लेकिन यदि वह ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो पार्टी को एक नया अध्यक्ष चुनने की दिशा में अवश्य ही आगे बढ़ना चाहिए।

नेतृत्व को बढ़ाने के लिए स्पष्ट कदम उठाना जरूरी कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘मेरा निश्चित तौर पर मानना है कि हमें अपने नेतृत्व के आगे बढ़ने के बारे में स्पष्ट होना चाहिए। मैंने पिछले साल अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया जी की नियुक्ति का स्वागत किया था, लेकिन मेरा मानना है कि उनसे अनश्चितकाल तक इस जिम्मेदारी को उठाने की उम्मीद करना उचित नहीं होगा।

हमें लोगों में बढ़ती और उपेक्षा करने वाली मीडिया द्वारा तूल दी जा रही यह धारणा भी खत्म करनी होगी कि कांग्रेस लक्ष्यहीन और दिशाहीन है, विश्वसनीय राष्ट्रीय विपक्ष की भूमिका निभा पाने में अक्षम है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH