छत्तीसगढ़ में वन्दे भारत एक्सप्रेस बंद , रेलवे के अधिकारियों ने बताई यह वजह

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में वन्दे भारत एक्सप्रेस बंद , रेलवे के अधिकारियों ने बताई यह वजह
बिलासपुर 15 मई 2023 - रेलवे बिलासपुर-नागपुर वंदेभारत ट्रेन को बंद करके उसे अब तेजस की रैक से चला रहा है। इसमें किराया भी कम करने का दावा किया गया है। रविवार से वंदे भारत ट्रेन तेजस रैक से चलने लगी है। हालांकि, रेलवे ने इसे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ दिनों के लिए चलाने की जानकारी दी है। लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन में यात्री नहीं मिलने के चलते रेलवे इसे पूरी तरह बंद करने की तैयारी में है। 

रेलवे ने बिलासपुर-नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक को तेजस के रैक से एक्सचेंज किया है। इस तेजस रैक में दो एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच, सात चेयरकार के कोच व दो पावर कार समेत 11 कोच रहेंगे। यह व्यवस्था रविवार से सिकंदराबाद - तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20701 / 20702 की रैक प्राप्त होने तक अस्थायी रूप से जारी रहेगी।

कहा जा रहा है कि रैक को एक्सचेंज करने में कुछ दिनों का समय लग सकता है। लेकिन, रेलवे से जुड़े और जानकारों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों की कमी की वजह से फिलहाल यह व्यवस्था की गई है और आने वाले समय में इसे पूरी तरह से बंद किया जा सकता है। हालांकि, अभी रेलवे के अधिकारी वंदे भारत ट्रेन को बंद करने से इनकार कर रहे हैं। उनका दावा है कि आने वाले समय में वंदे भारत ट्रेन पहले की तरह चलाई जाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को वंदे भारत ट्रेन के रूप में सौगात मिली थी, जिसे 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। शुरुआत में ही यात्रियों के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने वंदे भारत ट्रेन के किराए को महंगा बताया था और इसे सामान्य यात्रियों की पहुंच से दूर होने व अमीरों के लिए दी गई सुविधा बताया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH