सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला , ED ने रिया चक्रवर्ती सहित चार लोगों को भेजा समन , आज फिर होगी पूछताछ ,,

देश , 10-08-2020 1:32:36 PM
Anil Tamboli
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला , ED ने रिया चक्रवर्ती सहित चार लोगों को भेजा समन , आज फिर होगी पूछताछ ,,
मुम्बई 10 अगस्त 2020 - प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती, पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और दिवंगत अभिनेता की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को समन भेजा है. इन सभी से सोमवार को पूछताछ होगी. रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से रविवार को भी करीब 18 घंटे तक पूछताछ हुई. शौविक चक्रवर्ती रातभर की पूछताछ के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी कार्यालय से निकले. उनसे शनिवार दोपहर के करीब पूछताछ शुरू हुई थी।

शौविक चक्रवर्ती से इससे पहले 07 अगस्त को भी एजेंसी ने कुछ देर के लिए पूछताछ की थी. शनिवार-रविवार की पूछताछ को लेकर अधिकारियों ने बताया कि शौविक चक्रवर्ती से उसके निजी कारोबार, आय, निवेश और रिया और सुशांत के साथ वित्तीय सौदों को लेकर पूछताछ की गई है. धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत उसका बयान दर्ज कर लिया गया है.

ED ने 07 अगस्त को सुशांत सिंह राजपूत मामले की मुख्य आरोपी रिया से भी करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी. शुक्रवार को ही ईडी ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट रितेश शाह और बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से भी पूछताछ की थी.

अधिकारियों ने बताया कि ईडी की पूछताछ रिया की आय, निवेश, कारोबार और पेशेवर सौदों पर केंद्रित है. ईडी की नजर शहर के खार इलाके और नवी मुम्बई में रिया से संबंधित संपत्तियों, उनकी खरीद और स्वामित्व के स्रोत पर है. एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि ईडी रिया से उनकी आय, व्यय और निवेश के बीच कथित रूप से मिलान नहीं होने के बारे में जवाब चाहती है.

एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती और बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी सोमवार को पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश होंगे.

बता दें, रिया ने अदालत में याचिका दायर करते हुए कहा था कि वह सुशांत के साथ लिव-इन में थी. वहीं सुशांत के पिता ने रिया पर अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH