नेसनल हायवे बाईपास पर 11KV का वायर टूट कर गिरा , घंटो जाम रहा हायवे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नेसनल हायवे बाईपास पर 11KV का वायर टूट कर गिरा , घंटो जाम रहा हायवे
सिवनी 14 मई 2023 - राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 (नागपुर-जबलपुर) में छपारा के पास 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटने के कारण रविवार शाम वाहनों के पहिए हाइवे में थम गए। जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5 से 6 बजे के आसपास छपारा बायपास से गुजर रहे एक ऊंचे ट्रक वाहन ने 11 केवी बिजली लाइन के तार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इससे बिजली का तार हाइवे पर आकर गिर गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूटे तार की जानकारी बिजली कंपनी के अधिकारियाें को दी गई। सूचना पर छपारा विद्युत वितरण केंद्र का अमला मौके पर पहुंचा और सुधार कार्य प्रारंभ किया, लेकिन तब तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

40 डिग्री तापमान की भीषण गर्मी में लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर परेशान होने के साथ जाम खुलने का करीब एक घंटा इंतजार करना पड़ा। बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की कथित सुस्त कार्यप्रणाली और लापरवाह रवैया का खामियाजा हाइवे से गुजरने वाहन चालकों को भुगतना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर छपारा बायपास से लखनादौन के बीच शाम करीब 6 बजे जमा खुलने पर एक के पीछे एक वाहनों धीरे-धीरे आगे बढ़ना शुरू किया। बिजली कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि बिजली लाइन टूटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10-15 मिनिट तक वाहनों को रोकना पड़ा।

छपारा थाना प्रभारी सौरभ पटेल का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग में छपारा बायपास पर बिजली तार टूटने के कारण हाइवे पर वाहनों का जाम लगने की जानकारी नहीं हैं।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH