परीक्षा में फेल हुई तो नाबालिग छात्रा ने अपहरण की रची ऐसी कहानी की पुलिस के भी उड़ गए होश

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
परीक्षा में फेल हुई तो नाबालिग छात्रा ने अपहरण की रची ऐसी कहानी की पुलिस के भी उड़ गए होश
इंदौर 14 मई 2023 - मध्य प्रदेश के इंदौर में बीते दिनों एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था. नाबालिग ने खुद अपने अपहरण की जानकारी परिजनों को दी थी. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और खुलासा हुआ तो लोग हैरान रह गए. ये खुलासा उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के धागे (कलावा) से हुआ है. दरअसल, बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी कोचिंग गई थी, जिसके बाद घर नहीं लौटी. किसी ने उसका अपहरण कर लिया है. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें कोई सुराग हाथ नहीं लगा. इसके अगले दिन नाबालिक में अपने पिता को फोन करके कहा, पापा मुझे बचा लीजिए. पिता ने ये बात पुलिस को बताई. इस पर पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए धर्मपुरी पहुंची और उसे वहां से बरामद कर थाने लाई. इस दौरान नाबालिक ने पूछताछ में बताया कि एक रिक्शावाले ने उसका अपहरण किया था, जब उसे होश आया तो वो खेत में थी. वहीं से उसने पिता को जानकारी दी थी।

मगर, लड़की के साफ-सुथरे कपड़े देखकर पुलिस का शक गहराया. इसी दौरान पुलिस की नजर लड़की की कलाई पर पड़ी. जिस पर महाकाल मंदिर का धागा बंधा हुआ था. इस पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सच बयां किया. लड़की ने बताया कि वह फेल हो गई थी, परिजन की सहानुभूति पाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची थी. वह कोचिंग से सीधे उज्जैन चली गई थी. वहां उसने बाबा महाकाल के दर्शन किए और धर्मपुरी में आकर पिता को अपहरण की कहानी सुनाई. मामले में बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि लड़की ने अपहरण की फर्जी कहानी रची थी. मामले का खुलासा कर उसको परिवार को सौंप दिया गया है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH