एक युवक जिसने महिलाओं को कर रखा है परेशान , छेड़खानी करने के साथ घर से ले जाता है यह चीज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक युवक जिसने महिलाओं को कर रखा है परेशान , छेड़खानी करने के साथ घर से ले जाता है यह चीज
इंदौर 14 मई 2023 - मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सिरफिरे युवक से महिलाएं बेहद परेशान हैं. वो घर में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता है. इतना ही नहीं अंडरगारमेंट्स चोरी करके भाग जाता है. इस मामले में लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है. यहां पिछले कुछ दिनों से महिलाएं एक युवक की हरकतों से परेशान हैं. वो घरों में घुसकर महिलाओं और युवतियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है. साथ ही अंडरगारमेंट्स उठाकर भाग जाता है।

उसकी इन हरकतों से महिलाएं परेशान हैं. इस मामले में कुछ महिलाओं और युवतियों ने परिजनों के साथ पहुंचकर विजयनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि वो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

इलाके के एक निवासी शिबू यादव ने बताया कि युवक महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता है. उसकी हरकतों से हम सभी तंग आ चुके हैं. महिलाओं को घर में अकेला छोड़कर जाने में भी डर लगता है. पुलिस से मांग है कि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है. किसी को डरने की जरूरत नहीं है. आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. उसकी पहचान की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH