बारात से वापस आ रहा छोटा हाथी अनियंत्रित हो कर पलटा , 31 बाराती हुए घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बारात से वापस आ रहा छोटा हाथी अनियंत्रित हो कर पलटा , 31 बाराती हुए घायल
डिंडौरी 14 मई 2023 - कोतवाली अंतर्गत ग्राम बैदरा में रविवार की सुबह बारात लेकर वापस आ रहा छोटा हाथी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर घायल बारातियों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में 31 लोग घायल हुए हैं। डिंडौरी में घटना के बाद चालक फरार हो गया।

बताया गया कि बारात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिंडरुखी से लुढरा गई थी। वापस लौटते समय लुढरा बैदरा के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्राम पिंडरुखी निवासी ब्रजलाल नंदा की बारात शनिवार की शाम ग्राम लुढरा के प्रेमलाल के घर गई थी।

रात में ब्रजलाल और जयमती के विवाह के बाद बराती सुबह छोटा हाथी वाहन में सवार होकर वापस पिंडरुखी लौट रहे थे। बारातियों का आरोप है कि सुबह वाहन चालक शराब पीने गया था। ग्राम लुढरा से लगभग डेढ़ किलोमीटर बाद आगे मोड़ पर चालक की लापरवाही से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में दीपक कुमार सिंह 10 वर्ष, नरेंद्र गवले 15 वर्ष, दिलेश्वर गवले 23 वर्ष, शिवराज नंदा 15 वर्ष, ब्रज कुमार नंदा 29 वर्ष, मुकेश नंदा 34 वर्ष, राकेश नंदा 30 वर्ष, मनोज नंदा 30 वर्ष, अभिषेक नंदा 14 वर्ष, अमन कुमार नंदा 18 वर्ष, सत्येंद्र कुमार झारिया 23 वर्ष, राजकुमार नंदा 26 वर्ष, मौजी वास्पे 15 वर्ष, रामू लाल नंदा 38 वर्ष, नीरज नंदा 35 वर्ष, बृजेश नंदा 17 वर्ष, बृजेश सैयाम 22 वर्ष, प्रीत लाल नंदा 45 वर्ष सभी निवासी पिंडरुखी सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH