छत्तीसगढ़ - पापा चला रहे थे कार और पापा की परी बेटी कर रही थी स्टंट , पुलिस ने दी यह सजा

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पापा चला रहे थे कार और पापा की परी बेटी कर रही थी स्टंट , पुलिस ने दी यह सजा
दुर्ग 14 मई 2023 - दुर्ग जिले में फिर से चलती कार में स्टंट करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार एक बीएसपी ऑफिसर चला रहा है और उसकी बेटी कार की खिड़की से बाहर निकल कर स्टंट करती नजर आ रही है। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने चालक के खिलाफ 2800 रुपए का चालान काटा है और दोबारा ऐसा न करने के लिए माफी भी मंगवाई है।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने कहा, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियम को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस वीडियो में रात के समय एक कार CG-07 BC 5627 वाइ शेप ब्रिज से साइंस कॉलेज की तरफ जा रही थी। उसकी खिड़की से एक लड़की निकलकर स्टंट करती दिख रही है।

कार की पिछली सीट पर बैठा एक लड़का उस लड़की का वीडियो बना रहा है। इसी दौरान बाइक से पीछे चल रहे दो युवकों ने इनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव को हुई उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

ट्रैफिक पुलिस ने जब पता किया तो कार भिलाई स्टील प्लांट के एक अधिकारी की थी। वो अधिकारी खुद कार को चला रहा था। कार में उसके घर के लोग बैठे थे। बीएसपी अधिकारी ने माफी मांगते हुए कहा कि स्टंट करके जो गलती उसने की है वैसी गलती आप न करें और अपने बच्चों को भी न करने दें। ये बहुत खतरनाक स्टंट है, इसमें जान का जोखिम भी हो सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH