छत्तीसगढ़ - कोरियर वाला बस से भिजवा रहा था साढ़े 10 करोड़ का सोना , गांजा के संदेह में पकड़ाया

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कोरियर वाला बस से भिजवा रहा था साढ़े 10 करोड़ का सोना , गांजा के संदेह में पकड़ाया
दुर्ग 14 मई 2023 - भिलाई शहर में शनिवार को एक रोचक घटना हुई, जिसमें गांजा होने के संदेह में पुलिस के हाथ 21 किलो सोना लगा। एक बार पुलिस को भी विश्वास नहीं हुआ कि बस में साढ़े 10 करोड़ रुपये का सोना परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने कंडक्टर से पूछताछ की तो पता चला कि रायपुर के किसी कोरियर वाले ने उसे ये पैकेट दिए थे। कोरियर वाले से पूछताछ करने पर पता चला कि सभी सात पैकेट में सोना है और उसे रायपुर के सराफा कारोबारियों ने जोधपुर, कोलकाता और मुंबई भेजने के लिए बुकिंग की थी। पुलिस ने सभी सराफा कारोबारियों को तलब कर सोने से संबंधित दस्तावेज मांगे और उन्हें सोना वापस लौटाया। पुलिस ने ये चेतावनी दी कि कीमती सामानों का इतनी लापरवाही से परिवहन न करें। चोरी, लूट, डकैती जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में एक बस के कंडक्टर ने बस में भूरे टेप से लिपटे सात पैकेट देखकर दुर्ग कोतवाली पुलिस को जानकारी दी थी। कंडक्टर को लगा कि भूरे पैकेट में गांजा होगा, लेकिन उसमें सोना था। जांच में यह पता चला है कि वो सोना रायपुर के करीब 30 सराफा कारोबारियों का था। सोने के जेवर बनवाने के लिए वे लोग हमेशा कोरियर के माध्यम से कोलकाता, जोधपुर और मुंबई के कारीगरों के पास भेजते हैं। वहां से कारीगर जेवर बनाकर वापस भेज देते हैं। सराफा कारोबारियों ने जिस कोरियर से सोना भेजने की बुकिंग की थी। उस कोरियर वाले ने पैकेट को भूरे रंग के टेप से लपेट दिया था। ताकि उसे कोई खोल न सके, लेकिन भूरे रंग के टेप के चलते ही लगा कि पैकेटों में गांजा है। पुलिस ने सभी सराफा कारोबारियों से कहा कि वे अपने कीमती सामानों का सुरक्षित तरीके से परिवहन करें। इस तरीके की लापरवाही उन्हें भारी पड़ सकती है।

एसपी दुर्ग डा. अभिषेक पल्लव का कहना था कि बस में मिला सोना वैध था। दस्तावेजों की जांच के बाद सराफा कारोबारियों को उनका सोना लौटा दिया गया है। उन्हें समझाइश दी गई कि वे सोना या अन्य कीमती सामानों का सुरक्षित तरीके से परिवहन करें। इस तरह से परिवहन करने से चाकूबाजी, चोरी या लूट जैसी गंभीर घटनाएं भी हो सकती हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH