छत्तीसगढ़ - VVIP ड्यूटी करने आए DSP पर जानलेवा हमला , निजी हॉस्पिटल में ईलाज जारी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - VVIP ड्यूटी करने आए DSP पर जानलेवा हमला , निजी हॉस्पिटल में ईलाज जारी
बिलासपुर 13 मई 2023 -  बिलासपुर में कबीरधाम (कवर्धा) से VVIP ड्यूटी करने आए DSP (असिस्टेंट कमांडेंट) पर कुछ लड़कों ने स्टंप व डंडे से हमला कर दिया, जिससे खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल असिस्टेंट कमांडेंट को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी के बाद वह अपने घर में थे, तभी दो गुटों में विवाद होने पर वह समझाने गए, जिस हमलावरों ने उनकी ही पिटाई कर दी। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार बन्नाक चौक निवासी जगदीश मिश्रा DSP के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग कबीरधाम जिले में बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर है। बिलासपुर जिले में सीएम भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम चल रहा है। लिहाजा, यहां उनकी VVIP ड्यूटी लगी है। वह दिन भर ड्यूटी करने के बाद अपने घर चले जाते हैं।

बता दें कि शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल के बेलतरा दौरे में थे। लिहाजा, DSP मिश्रा वहां ड्यूटी करने गए थे। दिन भर ड्यूटी करने के बाद शाम को बन्नाक चौक की ओर जा रहे थे। अभी वे अपने घर के पास पहुंचे थे। तभी कुछ बच्चे मैदान में फुटबाल खेल रहे थे, जहां उनका बेटा भी अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने के चला गया था। इस दौरान लड़कों के दो पक्षों में विवाद हो रहा था, जिसे देखकर DSP मिश्रा रूक गए और लड़कों को समझाने गए। 

इस पर विवाद करने वाले लड़कों ने उनके साथ मारपीट करते हुए स्टंव व डंडे से हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। इस बीच आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद खून से लथपथ घायल DSP को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH