पोस्ट आफिस रोड पर सात दुकानों में लगी भीषण आग , लाखो रुपये के नुकसान की आशंका

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पोस्ट आफिस रोड पर सात दुकानों में लगी भीषण आग , लाखो रुपये के नुकसान की आशंका
मुरैना 12 मई 2023 - कैलारस में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। गुरुवार-शुक्रवार की रात पोस्ट आफिस रोड पर सात दुकानों में भीषण आग लग गई। जिससे व्यापारियों का लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया। कैलारस में हुए अग्निकांड का यह लगातार तीसरा दिन है। जिससे लोगों में भय का वातावरण बन गया है। रात में तीन फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने इस आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है।

जानकारी के मुताबिक पोस्ट आफिस के पास गुमठियों में व्यवसाय करने वाले लोग अपनी दुकानदारी करके रात को 9 बजे बंद करके अपने अपने घर के लिए रवाना हुए थे। गुरुवार एवं शुक्रवार की रात 2 बजे के करीब इन दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इन दुकानों में प्लास्टिक, कपड़ा, चूड़ी एवं अन्य सामान लबालब भरे हुए थे। देखते-देखते आग एक से एक दुकानों को अपने शिकंजे में लेती चली गई। 

दुकानों के पास रहने वाले लोगों को जब तक अग्नि कांड की जानकारी मिली वह कुछ कर पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। कैलारस की तीन फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक सब कुछ इन दुकानदारों का राख हो चुका था। आपको बता दें की गुमटियों में व्यवसाय करने वाले इन दुकानदारों द्वारा सहालग की दुकानदारी के चलते काफी सामान इकट्ठा कर लिया था। जिससे वह इन सहालगो में वर्ष भर की रोटी रोटी कमा सकें।

सबसे अधिक नुकसान इरशाद भाई पहाड़गढ़ वालों का हुआ है। जिन्होंने एक सप्ताह पूर्व ही करीब 8 लाख रुपए का रेडीमेड सामान अपनी दुकान में ला कर रखा था। इसके अलावा ईशु चूड़ी वाले, नवाब खान, अमित पुत्र गोपीलाल, समीर खान ,बल्लू, सपना मुर्तजा की दुकानों में भी आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। आग लगने की सूचना पर पुलिस एवं तहसीलदार भरत कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि वे यथासंभव प्रकरण बनाकर आर्थिक सहायता के लिए जिला प्रशासन को निवेदन करेंगे।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH