छत्तीसगढ़ - सूर्या माल में चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 7 संचालिकाएं गिरफ्तार

दुर्ग , 20-08-2025 11:09:22 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सूर्या माल में चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 7 संचालिकाएं गिरफ्तार

दुर्ग 20 अगस्त 2025 - भिलाई के सूर्या माल क्षेत्र में संचालित स्पा एवं ब्यूटी सेंटरों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी स्मृति नगर भिलाई गुरविन्दर सिंह संधू के नेतृत्व में मंगलवार को देर शाम स्पा और ब्यूटी सेलून पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 7 महिला संचालिकाओं को गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, सूर्या माल स्थित कई स्पा और ब्यूटी सेंटरों पर पूर्व में भी पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी। उस समय संचालिकाओं को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार के अवैध कार्य में संलिप्त न रहने की हिदायत दी गई थी। साथ ही मंगलवार को छुट्टी का दिन होने से सभी सेंटर बंद रखने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद इसके संचालिकाओं ने नियमों की अनदेखी करते हुए सेंटरों का संचालन जारी रखा। 

कार्रवाई के दौरान निम्न स्पा सेंटर संचालिकाओं को गिरफ्तार किया गया।

01 - न्यू एलोरा स्पा एण्ड ब्यूटी सेलून - संचालिका झरना मंडल

02 - रॉयल रिलेक्सिंग स्पा - संचालिका श्रीमती बी. मोला उर्फ रोशनी

03 - द फाइनिंग स्पा - संचालिका प्रिया श्याम

04 - द राइनिंग स्पा - संचालिका कनिष्का बिझाडे

05 - स्पा सेलून एण्ड ब्यूटी - संचालिका कृतिमा देशलहरे

06 - स्पा एण्ड ब्यूटी सेलून - संचालिका श्रीमती संजू सिंह

07 - स्पा एण्ड ब्यूटी सेलून - संचालिका दिशा बंजारे

ये सभी सेंटर मंगलवार को संचालित पाए गए जबकि शासन के नियमों के अनुसार इस दिन इन्हें बंद रखना अनिवार्य था। पुलिस ने इस मामले में इस्तगासा क्रमांक 226/542 धारा 170/126, 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसके बाद सभी संचालिकाओं को SDM छावनी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH