छत्तीसगढ़ - SP ने टॉपर बिटिया को मिलवाया जेल में बंद पिता से , हत्या के आरोप में जेल में है पिता

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ -  SP ने टॉपर बिटिया को मिलवाया जेल में बंद पिता से , हत्या के आरोप में जेल में है पिता
दुर्ग 11 मई 2023 - टॉपर बिटिया सानिया को कल 10वीं बोर्ड में टॉपर बनकर जितनी खुशियां नहीं मिली होगी, आज IPS अभिषेक पल्लव ने उसकी जिंदगी में उससे बड़ी खुशियां भर दी। जिस पिता का सानिया तीन साल से मुंह तक नहीं देख पायी थी, आज उस पिता के साथ बिटिया ने काफी वक्त बिताया। और ये संभव हो पाया, IPS अभिषेक पल्लव की पहल पर। स्टेट मेरिट लिस्ट में 7वीं रैंक और दुर्ग जिले की टॉपर सानिया मरकाम के पिता हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं। पिता के जेल जाने के बाद पूरा परिवार अस्त व्यस्त हो गया। गरीबी के हालात, समाज के ताने के बीच सानिया ने मेहनत के बते जो मुकाम बनाया, वो किसी मिसाल से कम नहीं है।

सात बहनें और दो भाईयों वाले परिवार में पिता का तीन साल से साया ना होना, उस परिवार के हालात को बयां करने के लिए काफी है। बावजूद सानिया ने ना सिर्फ हर हालातों को हराते हुए टॉपर की लिस्ट में अपनी जगह पक्की की, बल्कि अपने जिले में अव्वल भी आयी। दुर्ग की इस टॉपर बिटिया से मिलने के लिए कल खुद पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव सानिया के घर पहुंचे थे। टॉपर बनने के बाद भी सानिया के चेहरे मुरझाये देख, जब SP ने इसकी वजह पूछी, तो सानिया ने बताया कि वो अपने पापा से तीन साल से नहीं मिली है। उसके पापा दुर्ग जेल में बंद हैं। IPS अभिषेक पल्लव ने जब सानिया की बात सुनी, तो उसी वक्त टॉपर बिटिया से वादा किया कि उसके पापा से वो उन्हें जरूर मिलायेंगे। जिसके बाद एसपी अभिषेक पल्लव ने उच्चाधिकारियों से चर्चा की और फिर जेल प्रबंधन से बात कर सानिया को उसके पिता मिलवाया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH